Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » AAJ KA RASIFAL :27 अप्रैल 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पांडेय की जुबानी
Breaking News

AAJ KA RASIFAL :27 अप्रैल 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पांडेय की जुबानी

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 27, 2026No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान
सशुल्क सम्पर्क⬇️
8877674432
[email protected]

आज का पंचांग

दिनांक – 27 अप्रैल 2026
दिन – सोमवार
विक्रम संवत् – 2083
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म
मास – वैशाख
पक्ष – शुक्ल
तिथि – एकादशी शाम 06:15 तत्पश्चात् द्वादशी
नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी रात्रि 09:18 तत्पश्चात् उत्तराफाल्गुनी
राहुकाल – सुबह 07:35 से सुबह 09:11
पंचक – नहीं है
सूर्योदय – 05:16
सूर्यास्त – 06:14
दिशा शूल – पूर्व दिशा में
दोष परिहार – दूध / दलिया/ शीशा देखकर यात्रा करें

आज का विशेष

श्रीकृष्ण के नाम और उनके अर्थ

1. कृष्ण – सबको अपनी ओर आकर्षित करने वाले
2. गिरिधर – गोवर्धन पर्वत उठाने वाले
3. मुरलीधर – मुरली धारण करने वाले
4. पीताम्बर धारी – पीले वस्त्र पहनने वाले
5. मधुसूदन – मधु नामक दैत्य का वध करने वाले
6. यशोदा नंदन – यशोदा को आनंद देने वाले पुत्र
7. गोपाल – गायों का पालन करने वाले
8. गोविंद – इंद्रियों/गायों के रक्षक
9. आनंदकंद – आनंद का स्रोत
10. कुंज बिहारी – कुंजों में विहार करने वाले
11. चक्रधारी – सुदर्शन चक्र धारण करने वाले
12. श्याम – सांवले रंग वाले
13. माधव – लक्ष्मीपति
14. मुरारी – मुर दैत्य का वध करने वाले
15. असुरारी – असुरों के शत्रु
16. वनवारी – वन में विहार करने वाले
17. मुकुंद – मोक्ष देने वाले
18. योगीश्वर – योगियों के ईश्वर
19. गोपेश – गोपियों के स्वामी
20. हरि – पाप और दुख हरने वाले
21. मदन – अत्यंत सुंदर
22. मनोहर – मन को हर लेने वाले

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपकी तार्किक शक्ति बढ़ी रहेगी, लेकिन उसका सही उपयोग नहीं कर पाएंगे। हर कार्य चाहे घरेलू हो या व्यावसायिक में कमियां निकालेंगे, जिससे सम्मान में कमी आ सकती है और परिजनों से विवाद हो सकता है। दूसरों के सामने खुद को अत्यधिक बुद्धिमान दिखाने की कोशिश करेंगे, पर विचार मेल नहीं खाने से उपहास का कारण बन सकते हैं। कारोबार में गिरावट रहेगी, हालांकि किसी के सहयोग से खर्च लायक आय हो जाएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आप स्वयं ही विवाद की स्थिति बना सकते हैं। बिना मांगे सलाह देने या दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप करने से अपमान हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से तालमेल नहीं बैठेगा, जिससे काम अधूरे रह सकते हैं। आय से अधिक खर्च रहेगा। घर में आपके व्यवहार से नाराजगी रहेगी। वादाखिलाफी से माहौल अशांत होगा। मित्र और रिश्तेदार दूरी बनाए रख सकते हैं। सिर या शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) दिन की शुरुआत में आर्थिक लाभ के योग बनेंगे, जो दोपहर के आसपास पूरे हो सकते हैं। व्यवसायी कई कार्यों में हाथ डालेंगे—कुछ अधूरे रहेंगे, पर बाकी से लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन अंततः परिणाम अनुकूल रहेंगे। पुराने परिचित से मुलाकात होगी। परिवार में स्नेह बढ़ेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी असंतुष्टि रहेगी।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दिन सामान्य रहेगा। मानसिक रूप से शांति रहेगी, लेकिन महिलाएं अपने काम निकालने के लिए चालाकी कर सकती हैं। कार्य की गति धीमी रहेगी, पर खर्च लायक आय हो जाएगी। दूसरों से काम निकालने में कुशल रहेंगे, पर खुद करने में टालमटोल करेंगे। सहकर्मी शिकायत कर सकते हैं। परिवार में कुछ कमी महसूस होगी। किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दिन शुभ रहेगा। शुरुआत में लापरवाही रहेगी, पर धीरे-धीरे कार्य में सुधार आएगा। निर्णय लेने में दुविधा हो सकती है, इसलिए अनुभवी की सलाह लें। अचानक धन लाभ हो सकता है, रुका धन भी मिल सकता है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। किसी आरोप से पारिवारिक गलतफहमी हो सकती है। महिलाएं सतर्क रहें। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज परिस्थितियां आपके विपरीत रहेंगी। महत्वपूर्ण कार्य टालना बेहतर रहेगा। सरकारी मामलों में उलझ सकते हैं, इसलिए वाणी संयमित रखें। धन को लेकर विवाद हो सकता है। नौकरी में अधिकारियों से मतभेद रहेंगे। मित्र भी स्वार्थी व्यवहार करेंगे। कोई वादा न करें। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। बड़ों की सलाह को नजरअंदाज न करें।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपको सम्मान मिलेगा। जीवनशैली आकर्षक रहेगी, पर खर्च अधिक होगा। दिखावे की प्रवृत्ति बढ़ेगी, जिससे बाद में पछतावा हो सकता है। व्यवसाय में लाभ होगा, पुराने सौदे से फायदा मिल सकता है। सरकारी कार्यों में प्रगति होगी। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन महत्वपूर्ण कार्यों में दूसरों पर निर्भरता नुकसान दे सकती है। अपने प्रयास से किए कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में वृद्धि होगी, पर धन समय पर नहीं मिलेगा। आय-व्यय संतुलित रहेगा। सहकर्मियों की अपेक्षाओं को नजरअंदाज न करें। परिवार में खुशी रहेगी, लेकिन बुजुर्ग खर्च पर नाराज हो सकते हैं।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
शुरुआत में दुविधा रहेगी, लेकिन बाद में कार्य करने पर लाभ और सम्मान मिलेगा। नौकरी में आपके व्यवहार से अधिकारी खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता मिलेगी, हालांकि धन धीरे-धीरे आएगा। परिवार में आपकी बातों को महत्व मिलेगा, पर भाइयों से मतभेद रह सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज दिन परेशानियों भरा रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, हालांकि थोड़ा सुधार संभव है। व्यवसाय में कमजोरी रहेगी, खर्च निकालना मुश्किल होगा। नौकरी में अधिकारियों को संतुष्ट नहीं कर पाएंगे। बेरोजगार प्रयास जारी रखें, जल्द अवसर मिलेगा। परिवार में तनाव रहेगा। बुजुर्गों का सहयोग राहत देगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
दिन सामान्य से कमजोर रहेगा। संचित धन पर निर्भर रहेंगे। लाभ टलने से निराशा होगी। कार्यस्थल पर दबाव रहेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन सहकर्मी मदद करेंगे। उधारी की स्थिति बन सकती है। खर्च नियंत्रित रहेगा। घर में तनाव के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। आलस्य अधिक रहेगा।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दिन थोड़ा उलझन भरा रहेगा। बिना मेहनत कोई कार्य पूरा नहीं होगा। व्यवसाय में मंदी रहेगी, लेकिन बाद में अचानक लाभ हो सकता है। सरकारी या पैतृक मामलों में थोड़ी परेशानी के बाद सफलता मिलेगी। विवाद सुलझाने में पक्षपात का आरोप लग सकता है, इसलिए निष्पक्ष रहें। परिवार का माहौल शांत रहेगा। शाम के बाद स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

GIRIDIH NEWS: गोलगप्पा बना ‘काल’, बजटों गांव में फूड पॉयजनिंग से 20 बीमार, एक मासूम की मौत

April 26, 2026

Jamshedpur News :चाकुलिया में वज्रपात का कहर, बकरी चरा रहे 72 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत

April 26, 2026

Jamshedpur News :युवा नेतृत्व का जश्न– सौविक साहा के नेतृत्व में ‘आदिर फेलोशिप 2025–26’ का भव्य समापन समारोह आयोजित

April 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.