Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: सांसद विद्युत वरण महतो की रेल मंत्रालय में मुलाकात, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस सर्दियों में भी चलाने का मिला आश्वासन
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: सांसद विद्युत वरण महतो की रेल मंत्रालय में मुलाकात, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस सर्दियों में भी चलाने का मिला आश्वासन

टाटानगर से बेंगलुरु के लिए सप्ताह में चार दिन ट्रेन चलाने, स्लीपर वंदे भारत और चाकुलिया में शालीमार-खातीपुरा एक्सप्रेस के ठहराव की भी उठाई मांग
BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 3, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के कार्यालय में कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत विकास जैन से मुलाकात कर झारखंड और कोल्हान से जुड़ी महत्वपूर्ण रेल समस्याओं एवं मांगों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को शीतकाल में भी नियमित चलाने, टाटानगर से बेंगलुरु के लिए ट्रेन सेवा बढ़ाने और चाकुलिया स्टेशन पर शालीमार-खातीपुरा एक्सप्रेस का ठहराव देने की मांग रखी।

READ MORE:Indian Railway:छठ-दिवाली पर रेलवे का तोहफा! गोंदिया-पटना स्पेशल ट्रेन 6 नवंबर से, रांची-बोकारो-धनबाद समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को सर्दियों में भी चलाने की मांग

सांसद ने कहा कि जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को लेकर शीतकाल के दौरान अस्थायी रूप से परिचालन बंद किए जाने की सूचना जारी हुई है। पंजाब जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन बेहद महत्वपूर्ण है। इसी अवधि में सिख समाज के कई महत्वपूर्ण पर्व भी होते हैं। ऐसे में ट्रेन का परिचालन बंद होने से यात्रियों को परेशानी होती है।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर हर साल सिख समाज में असंतोष रहता है। इसलिए जलियांवाला बाग एक्सप्रेस का परिचालन पूर्व की तरह नियमित रूप से जारी रखा जाना चाहिए।

सांसद के अनुसार, विकास जैन ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत के बाद आश्वासन दिया कि शीतकाल में भी इस ट्रेन का परिचालन नियमित और यथावत रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। इस संबंध में जल्द निर्णय लेने की बात कही गई।

टाटानगर से बेंगलुरु के लिए सप्ताह में चार दिन ट्रेन चलाने की मांग

सांसद महतो ने टाटानगर से बेंगलुरु और नई दिल्ली के लिए स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग भी उठाई। इस पर विकास जैन ने अन्य संबंधित अधिकारियों से चर्चा करने की बात कही।

इसके अलावा सांसद ने टाटानगर से बेंगलुरु के लिए रेल सेवा की आवृत्ति बढ़ाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में बड़ी संख्या में झारखंड के विद्यार्थी, मरीज और अन्य लोग आते-जाते हैं। फिलहाल टाटानगर-एसएमवीटी बेंगलुरु और टाटानगर-यशवंतपुर ट्रेनें साप्ताहिक आधार पर चलती हैं।

उन्होंने दोनों ट्रेनों का परिचालन सप्ताह में एक-एक दिन अतिरिक्त करने की मांग की। इससे टाटानगर से बेंगलुरु के लिए सप्ताह में चार दिन ट्रेन सेवा उपलब्ध हो सकेगी। इस मांग पर भी विकास जैन ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए जल्द उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

READ MORE :RAILWAY NEWS:जनवरी 2027 से टाटानगर, धनबाद और हावड़ा की 6 जोड़ी ट्रेनों के बदलेंगे नंबर, सुपरफास्ट से हटकर ‘नॉन-सुपरफास्ट’ बनीं ये ट्रेनें

चाकुलिया स्टेशन पर शालीमार-खातीपुरा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग

सांसद ने शालीमार-खातीपुरा (जयपुर) एक्सप्रेस का ठहराव चाकुलिया स्टेशन पर देने की मांग भी रखी। उन्होंने बताया कि चाकुलिया और आसपास के क्षेत्रों में राजस्थान के काफी लोग निवास करते हैं। ऐसे में इस ट्रेन का ठहराव स्थानीय यात्रियों के लिए सुविधाजनक होगा।

इस पर विकास जैन ने जल्द ही चाकुलिया स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित करने की दिशा में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सांसद की इन मांगों से टाटानगर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। हालांकि, इन प्रस्तावों पर रेलवे की ओर से औपचारिक निर्णय और आधिकारिक आदेश जारी होना अभी बाकी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: डीबीएमएस कदमा में 12वीं ज्योति अंतरविद्यालय वॉलीबॉल चैंपियनशिप संपन्न, 25 स्कूलों के 300 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

November 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :तुलसी भवन में रीना सिन्हा ‘सलोनी’ की काव्य कृति ‘जुगनू खुशबू या तारे’ का भव्य लोकार्पण

November 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सोशल स्पार्क्स ने चलाया ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान, सड़क किनारे दुकानदारों से खरी

November 5, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.