हाजीपुर/पटना: सावन के पावन महीने में देवघर (Deoghar) स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले शिवभक्तों के लिए पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ने एक और बड़ी सुविधा का ऐलान किया है। श्रावणी मेला (Shravani Mela 2026) में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए डीडीयू और गया के बीच एक नई अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन (03656/03655) की शुरुआत की गई है। इस ट्रेन का परिचालन 08 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा। इस विशेष व्यवस्था की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह ट्रेन सीधे जसीडीह जाने वाली स्पेशल ट्रेन से कनेक्ट होगी, जिससे डीडीयू, सासाराम और…
Author: BJNN Desk
पटना/हाजीपुर: सावन (Sawan 2026) के पवित्र महीने और विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला (Shravani Mela) के दौरान देवघर (Deoghar) जाने वाले शिवभक्तों के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। काँवरियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर, रेलवे ने दानापुर (Danapur) और भागलपुर (Bhagalpur) के मध्य एक नई अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन पटना, बख्तियारपुर और मोकामा के रास्ते सुल्तानगंज जाएगी, जिससे जल भरकर बाबाधाम जाने वाले शिवभक्तों का सफर बेहद सुविधाजनक हो जाएगा। READ MORE :East Central Railway :मोकामा से बरौनी का सफर होगा आसान, नया रेल पुल तैयार,…
जमशेदपुर: औद्योगिक विकास को गति देने और उद्योगों के सामने आ रही बाधाओं को दूर करने के उद्देश्य से शनिवार, 8 अगस्त 2026 को ‘जियाडा’ (JIADA) रेगुलेशंस 2026 के मसौदे पर एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में JIADA के प्रबंध निदेशक (MD) श्री वरुण रंजन (IAS) ने अपनी टीम के साथ उद्योग एवं व्यापार संगठनों के प्रतिनिधियों की हर बात को धैर्यपूर्वक सुना और प्रस्तावित नियमों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान क्षेत्रीय निदेशक श्री प्रेम रंजन और डिप्टी डायरेक्टर श्री दिनेश रंजन भी मौजूद रहे। SCCI, ASIA, लघु उद्योग भारती (Laghu Udyog Bharati) और FJCCI…
जमशेदपुर: हिन्दी साहित्य के महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर शनिवार, 08 अगस्त 2026 को जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय (Jamshedpur Women’s University) के हिन्दी विभाग द्वारा एक भव्य और विचारोत्तेजक समारोह का आयोजन किया गया। माननीय कुलपति प्रो. इला कुमार के मार्गदर्शन में बिष्टुपुर परिसर स्थित स्मार्ट सेमिनार हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रेमचंद के साहित्य, उनके सामाजिक सरोकारों और वर्तमान समय में उनकी प्रासंगिकता को रेखांकित करना था। समारोह में छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों से यह साबित कर दिया कि प्रेमचंद का साहित्य केवल अतीत का दस्तावेज नहीं, बल्कि आज भी हमारे समाज…
जमशेदपुर: उच्च शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और नई तकनीकों के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर के गणित विभाग (Department of Mathematics) द्वारा आयोजित विशेष कार्यशाला का शनिवार, 8 अगस्त 2026 को सफलतापूर्वक समापन हो गया। संस्थान के DJLHC स्थित रूम नंबर 212 में आयोजित इस भव्य समापन समारोह में NIT जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार, उप निदेशक प्रो. आर.वी. शर्मा और गणित विभाग के प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ. रत्नेश कुमार मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। READ MORE :Jamshedpur News: CM हेमंत सोरेन ने उलियान में निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘झारखंड…
जमशेदपुर: झारखंड अलग राज्य के आंदोलन के प्रणेता और महानायक वीर शहीद निर्मल महतो (Shaheed Nirmal Mahato) के 39वें शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने लौहनगरी जमशेदपुर का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने उलियान (कदमा) स्थित उनके समाधि स्थल पर पहुंचकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीर शहीद को शत-शत नमन किया। इस मौके पर आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने झारखंड को ‘वीरों की धरती’ बताया और स्पष्ट किया कि राज्य के आदिवासी, मूलवासी, किसानों, गरीबों और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना ही उनकी सरकार का…
माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान सम्पर्क – 9934174432 [email protected] आज का पंचांग दिनांक – 09 अगस्त 2026 दिन – रविवार विक्रम संवत् – 2083 अयन – दक्षिणायण ऋतु – वर्षा मास – श्रावण पक्ष – कृष्ण तिथि – एकादशी सुबह 11:04 तत्पश्चात् द्वादशी नक्षत्र – मृगशिरा दोपहर 02:43 तत्पश्चात् आर्द्रा राहुकाल – शाम 04:48 से शाम 06:23 पंचक – नहीं है भद्रा – नहीं है सूर्योदय – 05:20 सूर्यास्त – 06:23 दिशा शूल – पश्चिम दिशा में दोष परिहार – पान खाकर यात्रा करें आज का विशेष श्रीरामचरितमानस के चमत्कार 1-जिस घर…
जमशेदपुर:- जमशेदपुर स्थित जॉली ग्रुप की ओर से होटल गंगा रिजेंसी में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और सावन के गीत-संगीत पर जमकर नृत्य एवं मनोरंजन का आनंद उठाया। READ MORE : JAMSHEDPUR NEWS :लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर प्रीमियम की नई टीम ने संभाला कार्यभार, अंशुल रिंगासिया बने अध्यक्ष कार्यक्रम में कैंडल प्रतियोगिता, रैम्प वॉक एवं हाउसी सहित कई मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सभी महिलाएं हरे रंग की साड़ी और पारंपरिक सावन श्रृंगार में बेहद आकर्षक नजर आईं।…
जमशेदपुर। लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर प्रीमियम का 4वां इंस्टॉलेशन समारोह में लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 के लिए क्लब की नई नेतृत्व टीम ने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला। साकची स्थित एक होटल में समारोह के दौरान लायन अंशुल रिंगासिया ने लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर प्रीमियम के अध्यक्ष के रूप में लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 के लिए औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। उनके साथ क्लब की नई टीम के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने दायित्वों की शपथ ली। नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन अंशुल रिंगासिया ने सभी वरिष्ठ लायन नेताओं, क्लब सदस्यों, प्रायोजकों, स्वयंसेवकों, परिवारजनों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई…
जमशेदपुर। सावन माह के शुभ अवसर पर लगातार पांचवें साल मंगलवार 11 अगस्त को साकची बाजार स्थित श्री श्री साकची शिव मंदिर में सुलतानगंज से आये हुए गंगाजल से भोले बाबा का सहस्त्रघट जलाभिषेक पूजा होगी। इसका आयोजन शिव मंदिर कमिटी के लालचंद अग्रवाल एंव बबलु अग्रवाल सपरिवार द्धारा अपने पिता (स्व. विनोद कुमार अग्रवाल) की याद में हर साल किया जा रहा हैं। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल होकर गंगाजल से भोले बाबा का सहस्त्रघट जलाभिषेक करते हैं। READ MORE : Jamshedpur News: करीम सिटी कॉलेज में BBA के नए सत्र का आगाज, डिजिटल मैगजीन ‘स्ट्रैटेजिया’…
