मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से बिहार-झारखंड आने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की व्यवस्था की है। रानी कमलापति (भोपाल), ग्वालियर, कोटा, अजमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर और गोंदिया जैसे शहरों से पटना, दानापुर, बरौनी, धनबाद और समस्तीपुर के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
इनमें कुछ ट्रेनें नवंबर के मध्य तक, जबकि कुछ का परिचालन नवंबर के अंत और दिसंबर की शुरुआत तक निर्धारित है। ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है।
READ MORE :BIHAR RAILWAY NEWS: उत्तर बिहार से दिल्ली के लिए 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, बरौनी-दरभंगा से सुपौल तक के यात्रियों को मिलेगी सुविधा
भोपाल और ग्वालियर से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनें
01661 रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल: 11 नवंबर 2026 को।
01662 दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल: 12 नवंबर 2026 को।
04137 ग्वालियर-बरौनी स्पेशल: 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार और मंगलवार।
04138 बरौनी-ग्वालियर स्पेशल: 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार और बुधवार।
01667 रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल: 16 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार।
01668 दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल: 17 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार।
READ MORE ;BIHAR RAILWAY NEWS: पटना, दानापुर और पाटलिपुत्र से दिल्ली के लिए चलेंगी 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, देखें ट्रेन नंबर और तारीख
मध्य प्रदेश और कोटा से दानापुर-धनबाद के लिए ट्रेनें
09343 डॉ. अंबेडकर नगर (महोबा)-दानापुर स्पेशल: 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार।
09344 दानापुर-डॉ. अंबेडकर नगर (महोबा) स्पेशल: 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार।
09823 सोगरिया-दानापुर स्पेशल: 14 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार।
09824 दानापुर-सोगरिया स्पेशल: 16 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार।
09821 सोगरिया (कोटा)-धनबाद स्पेशल: 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार।
09822 धनबाद-सोगरिया (कोटा) स्पेशल: 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार।
राजस्थान से पटना और दानापुर के लिए स्पेशल ट्रेनें
09601 मदार जंक्शन (अजमेर)-पटना स्पेशल: 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार।
09602 पटना-मदार जंक्शन (अजमेर) स्पेशल: 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार।
04813 भगत की कोठी (जोधपुर)-दानापुर स्पेशल: 25 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार।
04814 दानापुर-भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल: 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार।
04731 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल: 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार।
04732 समस्तीपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल: 1 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार।
गोंदिया और दुर्ग से पटना-बरौनी के लिए ट्रेनें
08895 गोंदिया-पटना स्पेशल: 6 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार।
08896 पटना-गोंदिया स्पेशल: 7 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार।
08755 दुर्ग-बरौनी स्पेशल: 4 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार।
08756 बरौनी-दुर्ग स्पेशल: 5 नवंबर से 19 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार।
बिहार और झारखंड के यात्रियों को मिलेगा फायदा
इन स्पेशल ट्रेनों से मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से बिहार तथा झारखंड आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। खासकर पटना, दानापुर, बरौनी, धनबाद और समस्तीपुर जाने वाले यात्रियों को इन सेवाओं से सुविधा हो सकती है।
यात्रा से पहले यात्री संबंधित ट्रेन का परिचालन दिवस, समय, ठहराव और टिकट की उपलब्धता रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES पर जरूर जांच लें।

