महाराष्ट्र से बिहार आने-जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन निर्धारित किया है। पुणे, मुंबई, वलसाड और नागपुर से दानापुर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, रक्सौल और सहरसा के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनमें कुछ ट्रेनें प्रतिदिन, जबकि कई ट्रेनें सप्ताह के निर्धारित दिनों में चलेंगी।
रेलवे की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार इन ट्रेनों का परिचालन नवंबर 2026 के अंत तक और कुछ का दिसंबर की शुरुआत तक निर्धारित है। पूरी सूची इस प्रकार है।
READ MORE:SOUTH INDIA RAILWAY NEWS: दक्षिण भारत से बिहार के लिए 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, पटना-दानापुर से दरभंगा-सहरसा तक मिलेगी सुविधा
पुणे से दानापुर के लिए स्पेशल ट्रेनें
01441 पुणे-दानापुर स्पेशल: 13 नवंबर 2026 तक सोमवार और मंगलवार को छोड़कर।
01442 दानापुर-हडपसर स्पेशल: 15 नवंबर 2026 तक मंगलवार और बुधवार को छोड़कर।
01449 पुणे-दानापुर स्पेशल: 30 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन।
01450 दानापुर-हडपसर स्पेशल: 2 दिसंबर 2026 तक प्रतिदिन।
वलसाड और मुंबई से दानापुर के लिए ट्रेनें
09025 वलसाड-दानापुर स्पेशल: 23 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार।
09026 दानापुर-वलसाड स्पेशल: 24 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार।
01143 लोकमान्य तिलक-दानापुर स्पेशल: 21 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन।
01144 दानापुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल: 23 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन।
मुंबई और नागपुर से समस्तीपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें
01043 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर स्पेशल: 17 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार।
01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल: 19 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार।
01207 नागपुर-समस्तीपुर स्पेशल: 11 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार।
01208 समस्तीपुर-नागपुर स्पेशल: 13 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार।
पुणे से मुजफ्फरपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें
01481 पुणे-मुजफ्फरपुर स्पेशल: 24 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार।
01482 मुजफ्फरपुर-हडपसर स्पेशल: 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार।
01453 पुणे-मुजफ्फरपुर स्पेशल: 23 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार।
01454 मुजफ्फरपुर-हडपसर स्पेशल: 25 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार।
रक्सौल, मुजफ्फरपुर और सहरसा से मुंबई के लिए ट्रेनें
05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल: 24 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार।
05558 लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल: 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार।
05589 मुजफ्फरपुर-हडपसर स्पेशल: 24 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार।
05590 हडपसर-मुजफ्फरपुर स्पेशल: 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार।
05585 सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल: 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार।
05586 लोकमान्य तिलक-सहरसा स्पेशल: 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार।
READ MORE :RAILWAY NEWS: भोपाल, ग्वालियर, कोटा और राजस्थान से बिहार-झारखंड के लिए 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
बिहार के यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त रेल सुविधा
इन स्पेशल ट्रेनों से महाराष्ट्र और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले बिहार के यात्रियों को घर आने-जाने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। पुणे और मुंबई से पटना, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, रक्सौल तथा सहरसा जैसे शहरों के लिए रेल संपर्क उपलब्ध होगा।
यात्रा की योजना बनाने से पहले यात्री संबंधित ट्रेन का परिचालन दिवस, समय, ठहराव और टिकट की उपलब्धता रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES पर जरूर जांच लें।

