जमशेदपुर.
विद्यादीप फाउंडेशन (Vidhyadeep Foundation) द्वारा आयोजित ‘जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2.0’ (JLF 2.0) के तहत शहर के उभरते लेखकों और युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर आ रहा है. इस तीन दिवसीय साहित्य उत्सव (18 से 20 दिसंबर 2026) के दौरान 19 दिसंबर को एक विशेष स्क्रिप्ट राइटिंग मास्टरक्लास का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यशाला का नेतृत्व प्रसिद्ध फिल्मफेयर पुरस्कार विजेता निर्देशक व पटकथा लेखक तरुण दुडेजा (Tarun Dudeja) करेंगे. यह मास्टरक्लास उन गंभीर, प्रतिभाशाली और महत्वाकांक्षी छात्र-छात्राओं तथा नवोदित लेखकों के लिए है जो लेखन को अपना पेशेवर करियर बनाना चाहते हैं.
मास्टरक्लास में क्या खास सीख पाएंगे प्रतिभागी?
कार्यशाला के दौरान तरुण दुडेजा बताएंगे कि कैसे एक विचार को प्रभावशाली कहानी और फिर सिनेमाई पटकथा में बदला जाता है. इसमें चरित्र निर्माण, संवाद लेखन, सिनेमाई प्रस्तुति और फिल्म एवं OTT इंडस्ट्री में व्यावसायिक लेखन की संभावनाओं पर उनका व्यावहारिक मार्गदर्शन मिलेगा.
केवल 15 सीटें: जानिए पात्रता, पूर्व-पंजीकरण और शर्तें
यह कार्यशाला एक अत्यंत सीमित और एक्सक्लूसिव अवसर है.
सीटों की संख्या: इस कार्यशाला में केवल 15 सीटें हैं, जिनमें प्रवेश ‘First Come, First Served’ के आधार पर मिलेगा.
पात्रता: केवल JLF 2.0 के पंजीकृत डेलीगेट्स ही इस कार्यशाला के लिए आवेदन कर सकेंगे.
पूर्व-पंजीकरण अनिवार्य: JLF डेलीगेट पंजीकरण के अतिरिक्त कार्यशाला के लिए पूर्व-पंजीकरण (Pre-registration) कराना अनिवार्य है. केवल पहले 15 पात्र आवेदकों को ही प्रवेश दिया जाएगा.
शुल्क: कार्यशाला के लिए कोई अतिरिक्त पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा.
विशेष प्रमाणपत्र: कार्यशाला सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले सभी 15 प्रतिभागियों को तरुण दुडेजा के स्वयं के हस्ताक्षरयुक्त Certificate of Completion प्रदान किए जाएंगे.
कौन हैं फिल्म निर्देशक तरुण दुडेजा?
तरुण दुडेजा भारतीय सिनेमा के चर्चित फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक एवं फिल्मफेयर पुरस्कार विजेता फिल्मकार हैं. उन्हें फिल्म ‘धक धक’ (Dhak Dhak) के लिए 69वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में Best Debut Director का सम्मान प्राप्त हुआ.
प्रमुख फिल्में व वेब सीरीज: ‘Dhak Dhak’ (निर्देशक व सह-पटकथा लेखक), ‘Bad Newz’ (सह-पटकथा लेखक), ‘Unpaused’ (पटकथा लेखक), ‘Jugaadistan’ (पटकथा लेखक – वेब सीरीज), ‘Khayali Pulao’, ‘Listener’ और ‘Tasalli Se’ (निर्देशक) जैसी चर्चित फिल्में व वेब सीरीज शामिल हैं.
इसके अतिरिक्त उन्होंने B.A. Pass, Ghanchakkar, Raja Natwarlal तथा The Tiger Hunter जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में भी कार्य किया है.
कार्यक्रम की तिथियां और संपर्क जानकारी
स्थान: Hotel Ramada, Bistupur, Jamshedpur
दिनांक: 19 दिसंबर 2026 (शनिवार)
समय: प्रातः 11:00 बजे से
थीम: Heritage & Tourism
रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क:
मृत्युंजय पांडे (+91 87932 66445)
वेबसाइट: www.jamshedpurlitfest.com
JLF 2.0 का यह आयोजन शहर की प्रतिभाओं को अपनी कलम के जरिए बॉलीवुड और OTT जगत तक पहुँचने का एक बेहतरीन माध्यम प्रदान करेगा.

