जमशेदपुर। झारखंड का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में रोशन हुआ है। सिंहभूम प्रमंडल के डाक सहायक निशांत कुमार का चयन अखिल भारतीय डाक टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता आगामी 9 से 15 नवंबर तक आंध्र प्रदेश डाक परिमंडल द्वारा विशाखापत्तनम में आयोजित की जाएगी। झारखंड परिमंडल रांची वेलफेयर एंड स्पोर्ट द्वारा आयोजित इस चयन प्रक्रिया में निशांत कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह पक्की की। उनके चयन से सिंहभूम प्रमंडल के कर्मचारियों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। इस प्रतियोगिता में झारखंड परिमंडल की टीम से कुल…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर,। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर में बुधवार को ‘डिजिटल ट्विन’ विषय पर एक ज्ञानवर्धक सेमिनार का आयोजन किया गया। यह आयोजन मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग और उद्योग एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध प्रभाग (I&IR) के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता संस्थान की पूर्व छात्रा सुश्री पूजा प्रियदर्शिनी रहीं, जो वर्ष 2011–2015 बैच की मेकेनिकल इंजीनियर हैं और वर्तमान में L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज प्रा. लि. में कार्यरत हैं। उन्होंने छात्रों को बताया कि कैसे डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी आधुनिक उद्योगों में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है। READ MORE: Jamshedpur News:आईईईई जीआईईएसटी 2025 में “वीमेन इन इंजीनियरिंग” सत्र : भविष्य के तकनीकी…
जमशेदपुर। एहसीन इंटरनेशनल स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नव निर्वाचित स्टूडेंट लीडरों का शपथ ग्रहण समारोह बड़े उत्साह और अनुशासन के माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरक संदेशों से हुई, जिसमें छात्रों को जिम्मेदारी, समर्पण और टीम भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी गई। इस मौके पर फेराज इम्तियाज़ और जसरा तबस्सुम को स्कूल कैप्टन घोषित किया गया, जबकि हाउस कैप्टन को बैज और सैश प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य ने नव नियुक्त स्टूडेंट लीडरों को बधाई देते हुए कहा कि सच्चा नेतृत्व पद से नहीं, बल्कि कर्म और ईमानदारी से पहचाना जाता है।…
This is the Company’s third consecutive recognition, making it the only Indian steelmaker to earn this global honour consistently ~ Mumbai/Jamshedpur, October 16, 2025: Tata Steel has been awarded the World Steel Association (worldsteel) Safety and Health Excellence Recognition 2025 in the category of Process Safety Management for its project titled “Preventing Loss of Containment of Hot Metal through Safety Instrumented System in Rail-based Hot Metal Transport”. The World Steel Association (worldsteel) recognises exemplary safety and health practices among its member companies. This year, five initiatives across the globe were selected, spanning categories including safety culture, occupational safety, occupational health, and…
Anni Amrita जमशेदपुर. विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए कार्यरत संस्था ‘स्कूल ऑफ होप’ में गुरुवार को ‘फूलो झानो निःशुल्क बालिका शिक्षा केंद्र’ के तत्वावधान में एक प्रेरणादायी एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समावेशी विकास के माध्यम से समाज में जागरूकता और सशक्तिकरण का संदेश देना था. इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, जमशेदपुर के ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार पाठक ने आपने संबोधन में कहा कि “फूलो झानो जैसी योजनाएँ समाज में आशा, आत्मनिर्भरता और सम्मान की भावना को जीवित रखती हैं. विशेष बच्चों को शिक्षा और सशक्तिकरण के माध्यम से…
जमशेदपुर। भारत की अग्रणी डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी ब्रांड किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने झारखंड में अपना विस्तार जारी रखते हुए जमशेदपुर के बिस्टुपुर मेन रोड स्थित डीकोस्टा मेंशन में अपने पांचवें एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हरी कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। त्योहारी सीजन के मद्देनज़र किसना ने ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की है — डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर पचहत्तर प्रतिशत तक और गोल्ड ज्वेलरी पर पच्चीस प्रतिशत तक की छूट के साथ आईसीआईसीआई बैंक कार्डधारकों को पाँच प्रतिशत…
नई दिल्ली। दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से रेलवे ने राजधानी दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर कई अस्थायी प्रतिबंध लगाए हैं। रेलवे के अनुसार, 15 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2025 तक नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार और गाजियाबाद स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री बंद रहेगी। यह निर्णय त्योहारों के समय यात्रियों की सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि स्टेशन परिसरों में अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके। READ MORE :Jamshedpur News :सांसद विद्युत बरण महतो ने टाटा–कटिहार एक्सप्रेस…
जमशेदपुर. जमशेदपुर में नगर निगम/इंडस्ट्रीयल टाउन के मामले पर जवाहरलाल शर्मा की याचिका को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस बागची की अदालत में बुधवार को सुनवाई हुई. आज टाटा स्टील को जवाब दाखिल करना था, लेकिन उनकी तरफ से एक पत्र जारी करके एक महीने बाद सुनवाई की तारीख रखने का निवेदन किया गया. इसका जवाहरलाल शर्मा के अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने जोरदार विरोध किया. उन्होंने कोर्ट से कहा कि ऐसा पिछले पांच महीनों से हो रहा है. 74वें संविधान संशोधन के बाद भी टाटा द्वारा जमशेदपुर का संचालन गैर संवैधानिक है. यहां हर हाल में लोगों…
जमशेदपुर. केरला पब्लिक स्कूल, कदमा में बुधवार को ‘सारथी दिवस’ समारोह धूमधाम से मनाया गया. यह कार्यक्रम विद्यालय के वार्षिक सुरक्षा सप्ताह (13 से 17 अक्टूबर) का मुख्य आकर्षण रहा. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार उपस्थित थे. उनके साथ प्रधानाचार्या शर्मिला मुखर्जी तथा प्रधानाध्यापिका अलामेलु रविशंकर भी मंचासीन रहीं. सारथी दिवस का उद्देश्य उन वैन और ऑटो चालकों को सम्मानित करना है, जो रोजाना विद्यार्थियों को सुरक्षित रूप से स्कूल लाने और घर तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना गीत और दीप प्रज्वलन से हुई. मुख्य अतिथि…
जमशेदपुर, टाटा स्टील यूटिलिटीज़ एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज़ लिमिटेड (टाटा स्टील UISL) ने सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मेगा ट्री प्लांटेशन ड्राइव आयोजित किया, जिसमें लगभग 2,500 वर्ग मीटर क्षेत्र में 5,000 पेड़ लगाए गए. इस पौधारोपण में विभिन्न स्थानीय प्रजातियों के पेड़ शामिल थे, जैसे टाबेबुआ, बौहिनिया, टीक, बकुल और अन्य वनस्पति, जो शहरी वनीकरण (Urban Afforestation) में योगदान देते हैं और क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने में मदद करते हैं. इस कार्यक्रम में स्कूल बच्चे, NCC कैडेट, कैडेट के माता-पिता, कर्मचारी और टाटा स्टील एवं टाटा UISL के अधिकारी शामिल हुए. कार्यक्रम में वरुण बजाज…
