

माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र
जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान
सम्पर्क – 9430145832
[email protected]
आज का पंचांग
दिनांक – 05 जून 2026
दिन – शुक्रवार
विक्रम संवत् – 2083
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म
मास – अधिक ज्येष्ठ
पक्ष – कृष्ण
तिथि – पंचमी मध्यरात्रि 01:20 तत्पश्चात् षष्ठी
नक्षत्र – श्रवण पूर्ण रात्रि
राहुकाल – सुबह 10:04 से दोपहर 11:46
पंचक – आज है ( 06 जून 07:04 एम से 11 जून 08:17 एम)
भद्रा – नहीं है
सूर्योदय – 04:49
सूर्यास्त – 06:33
दिशा शूल – पश्चिम दिशा में
दोष परिहार – दही / जौं खाकर यात्रा करें
आज का विशेष
यदि लगातार प्रयास के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल रहा तो करे ये उपाय
शुक्रवार के दिन जायफल को लाल कलावे से बांधकर, पान के पत्ते पर रख कर श्री श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में लक्ष्मी नारायण के समक्ष रखे और विवाह की कामना करे,
इससे शीघ्र विवाह का योग बनता है
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज मानसिक शांति और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लंबे समय से चली आ रही चिंताओं का समाधान मिलने से राहत महसूस करेंगे। कोर्ट-कचहरी अथवा सरकारी कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा तथा अधिकारी भी आपके कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और किसी तीर्थ यात्रा या धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज सावधानी और संयम की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय विशेष सतर्क रहें तथा मशीनरी से जुड़े कार्यों में लापरवाही न करें। वाणी में कटुता से रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। कार्यों में अपेक्षा से अधिक समय लग सकता है, जिससे मानसिक दबाव महसूस होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचना बेहतर रहेगा। व्यापारिक गतिविधियां संतोषजनक रहेंगी। परिवार के सदस्यों के साथ धैर्यपूर्वक व्यवहार करें।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)आज नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए अनुकूल समय है। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यशैली की सराहना होगी और रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। समाजसेवा या सार्वजनिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यस्तता अधिक रहने के कारण आराम कम मिलेगा, जिससे थकान महसूस हो सकती है। परिवार और मित्रों का सहयोग बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन प्रगति देने वाला है।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यापारिक और नौकरी संबंधी यात्राएं लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं। किसी वरिष्ठ या प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। पुराने बकाया धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और घर में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा। जोखिम भरे निवेश और किसी की जमानत लेने से बचें।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और नौकरी में उच्च अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। खोई हुई वस्तु मिलने या पुराने लाभ का योग बन सकता है। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। किसी भी प्रकार के जोखिमपूर्ण निर्णय से बचना उचित रहेगा।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी। व्यापार सामान्य से बेहतर रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों और परिचितों से मुलाकात होने की संभावना है। हालांकि प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, इसलिए अपने कार्यों पर पूरा ध्यान दें।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। बेरोजगार लोगों को रोजगार संबंधी अच्छी खबर मिल सकती है। कानूनी मामलों और विवादों में सफलता मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं और बजट प्रभावित हो सकता है। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। दूसरों से अधिक अपेक्षा रखने से निराशा हाथ लग सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में मन कम लगेगा, इसलिए धैर्य बनाए रखें।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है, लेकिन मेहनत का लाभ भी मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी मामलों को नजरअंदाज न करें। अनावश्यक क्रोध और उत्तेजना से बचें। किसी दुखद समाचार से मन व्यथित हो सकता है। गलत संगति से दूरी बनाए रखना लाभकारी रहेगा।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी) आज आनंद और उत्साह से भरा दिन रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकता है। आर्थिक लाभ के प्रयास सफल होंगे। व्यापार में उन्नति के संकेत हैं। किसी मांगलिक या सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज संपत्ति और निवेश संबंधी मामलों में शुभ समाचार मिल सकते हैं। घर, दुकान या भूमि खरीदने-बेचने की योजना सफल हो सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलने के संकेत हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार और कार्यस्थल दोनों जगह उत्साह का माहौल रहेगा।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज घर और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और स्नेह मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें, विशेषकर खान-पान पर ध्यान दें। कानूनी या प्रशासनिक अड़चनें दूर हो सकती हैं। व्यापार में लाभ और निवेश में शुभ परिणाम मिलने की संभावना है। नौकरी में अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त होगा।


