जमशेदपुर: मेरा युवा भारत(युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार),जमशेदपुर , पुर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स गोलमुरी,जमशेदपुर में किया गया. इस प्रतियोगिता में मुसाबनी, गुड़ाबांधा, पटमदा और बोड़ाम प्रखंड के प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के विजेता टीमों ने भाग लिया.इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग का फुटबॉल, बालिका वर्ग का कबड्डी, लम्बी कूद,400 मीटर दौड़ (बालक),200 मीटर दौड़ (बालिका),स्पर्धा का आयोजन किया गया. READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :पूर्वी विधानसभा की जनसमस्याओं पर विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील यूआईएसएल के जीएम से की वार्ता, त्वरित समाधान की रखी मांग प्रतियोगिता…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। सेंट जोसेफ महागिरजाघर के तत्वावधान में शनिवार की शाम को इंटर चर्च क्रिसमस मिलन समारोह 2025 का आयोजन हुआ।इसकी शुरुआत रोमन कैथोलिक बिशप रेवरेंड तेलेस्फोर टोप्पो, मो वारिस, पंडित मनमोहन चौबे, कुलबिंदर सिंह, पास्टर मनोज चरण, फादर एडवर्ड सलदाना, बहन राजवंती द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। पवित्र बाइबिल ग्रंथ से परमेश्वर का वचन और सुसमाचार बेल्डीह बैपटिस्ट चर्च के पास्टर मनोज चरण ने सुनाया। READ MORE :East Central Railway :150 की स्पीड में दौड़ी ट्रेन, ग्लास में रखा पानी छलका तक नहीं — देखें video जमशेदपुर के धर्माध्यक्षबिशप तेलेस्फोर बिलुंग ने कहां की हम सभी इस सृष्टि में…
सम्पर्क – 8877674432 आज का पंचांग दिनांक – 14 दिसम्बर 2025 दिन – रविवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – दक्षिणायण ऋतु – हेमंत मास – पौष पक्ष – कृष्ण तिथि – दशमी शाम 06:49 तत्पश्चात् एकादशी नक्षत्र – हस्त सुबह 08:18 तक तत्पश्चात् चित्रा राहुकाल – शाम 04:23 से शाम 05:43 पचंक – नही है सूर्योदय – 06:15 सूर्यास्त – 05:02 दिशा शूल – पश्चिम दिशा में दोष परिहार – दलिया खाकर यात्रा करें आज का राशिफल मेष – (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने…
रेल खबर। रेल यात्रा के दौरान झटके, कंपन और आवाजें आम तौर पर यात्रियों के अनुभव का हिस्सा मानी जाती हैं। लेकिन जब कोई ट्रेन 150 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से दौड़े और कोच के अंदर रखे ग्लास का पानी छलके तक नहीं, तो यह दृश्य न केवल चौंकाता है, बल्कि रेलवे की तकनीकी दक्षता और ट्रैक की बेहतरीन गुणवत्ता को भी दर्शाता है। ऐसा ही नजारा हाल ही में पूर्व मध्य रेलवे के बंधुआ–कोडरमा–धनबाद रेलखंड पर देखने को मिला। दरअसल पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह इस रेलखंड पर विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण पर थे। निरीक्षण के…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने शनिवार को टाटा स्टील यूआईएसएल के महाप्रबंधक आर.के. सिंह से मुलाकात कर क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं पर चर्चा की। एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय में हुए मुलाकात में विधायक पूर्णिमा साहू ने बर्मामाइंस समेत पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को विस्तारपूर्वक रखते हुए उनके त्वरित समाधान की मांग की। READ MORE :Jamshedpur News :बर्मामाइंस में प्रदूषण, जाम और अवैध पार्किंग के खिलाफ बस्ती बचाओ संघर्ष समिति ने जिला उपायुक्त से की मुलाकात मुलाकात के दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि बर्मामाइंस क्षेत्र में सड़कों की बदहाली, बढ़ता धूल-प्रदूषण,…
जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल ने इंजीनियरिंग क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश के दिशा-निर्देशानुसार हावड़ा मुख्य रेल मार्ग के अंतर्गत राजनांदगांव–बाकल सेक्शन में स्थित समपार फाटक संख्या 466 पर निर्मित रोड ओवर ब्रिज (ROB) के लिए 48 मीटर लंबे एवं लगभग 250 टन वजनी बो–स्ट्रिंग गर्डर का सफलतापूर्वक लॉन्चिंग कार्य संपन्न किया गया। यह अत्यंत जटिल एवं तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण कार्य 2 घंटे 30 मिनट के ट्रैफिक ब्लॉक (अप, डाउन एवं तृतीय लाइन) के दौरान किया गया। गर्डर लॉन्चिंग का कार्य 600 टन क्षमता…
8.5 किलोमीटर हिस्से में लगेंगी नई स्ट्रीट लाइटें सरायकेला। आदित्यपुर–KANDRA सड़क पर प्रतिदिन आवागमन करने वाले लाखों लोगों के लिए यह खबर बेहद राहत भरी है। कुल 15.5 किलोमीटर लंबी इस टोल सड़क पर वर्षों से छाए अंधेरे से अब निजात मिलने जा रही है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2011 में जेएआरडीसीएल द्वारा केवल 6.9 किलोमीटर हिस्से में ही पथ प्रकाश की व्यवस्था की गई थी, जबकि शेष लगभग 8.5 किलोमीटर सड़क पर पिछले 14 वर्षों से घनघोर अंधेरा बना हुआ था। READ ,MORE :JAMSHEDPUR NEWS :झारखंड ई- शिक्षा महोत्सव 2025 में जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय आईसीटी चैंपियनशिप में…
जमशेदपुर: स्टेशन रोड, जुगसलाई स्थित नव उद्घाटित होटल ‘द लेगेसी – ए लग्ज़री स्टे’ ने अपने अतिथियों की सुविधाओं में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ते हुए अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नए बैंक्वेट हॉल की शुरुआत की है। करीब 250 लोगों की क्षमता वाला यह भव्य हॉल आधुनिक तकनीक और शानदार इंटीरियर से लैस है, जिसे विवाह समारोहों, रिसेप्शन, कॉर्पोरेट कार्यक्रमों, जन्मदिन पार्टियों तथा सामाजिक आयोजनों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। READ MORE :Jamshedpur News :ठंड से राहत का अभियान, मिथिला सांस्कृतिक परिषद् ने मानगो उलीडीह व साकची में बांटे कंबल नए बैंक्वेट हॉल में आधुनिक लाइटिंग…
खरसावां।ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक स्वर्गीय साधु चरण महतो के पूज्य पिता दिवंगत हर मोहन महतो के श्राद्धकर्म के अवसर पर आज खरसावां प्रखंड अंतर्गत गम्हरिया के रांगाटांड़ गांव में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर के सांसद श्री बिद्युत बरण महतो विशेष रूप से उपस्थित हुए और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। सांसद बिद्युत बरण महतो ने रांगाटांड़ स्थित महतो परिवार के आवास पर पहुँचकर दिवंगत हर मोहन महतो जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हर मोहन महतो जी एक सरल, मिलनसार…
जमशेदपुर।बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप से जरूरतमंदों को राहत दिलाने के उद्देश्य से मिथिला सांस्कृतिक परिषद्, जमशेदपुर की ओर से शनिवार को मानगो उलीडीह स्थित पंडितजी लाईन तथा साकची क्षेत्र में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य के माध्यम से परिषद् ने ठंड से जूझ रहे गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया। लगातार गिरते तापमान को देखते हुए मिथिला सांस्कृतिक परिषद् ने शहर के विभिन्न इलाकों में कंबल वितरण की विशेष पहल शुरू की है। परिषद् का उद्देश्य है कि कोई भी जरूरतमंद ठंड के कारण परेशान न हो…
