सम्पर्क – 8877674432 आज का पंचांग दिनांक – 22 अक्टूबर 2025 दिन – बुधवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – दक्षिणायण ऋतु – शरद मास – कार्तिक पक्ष – शुक्ल तिथि – प्रतिपदा रात्रि 08:16 नक्षत्र – स्वाति रात्रि 01:52 अक्टूबर 23 राहुकाल – दोपहर 12:11 से दोपहर 01:37 पचंक – नही है सूर्योदय – 05:48 सूर्यास्त – 05:16 दिशा शूल – उत्तर दिशा में दोष परिहार – धनिया या तिल खाकर यात्रा करें आज का राशिफल मेष – आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायी रहेगा। आपमें से कुछ लोगों को परिवार में कुछ रोमांचक करने…
Author: BJNN Desk
Jamshedpur: Jamshedpur Management Association (JMA) has been unanimously selected by the All India Management Association (AIMA) Jury as the Winner of the Best LMA Award – Category III for 2024–25. This recognition marks a proud milestone in JMA’s journey of excellence. Having earlier won the Best LMA Award for three consecutive years in Category IV (FY 2020, 2021, and 2022), JMA moved into Category III in 2023–24 and secured the Runners-Up position. Building on that achievement, JMA has now emerged as the Winner in Category III for 2024–25. Adding to its accomplishments, JMA has also continued to maintain a strong presence on…
जमशेदपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में श्री श्री काली पूजा समिति द्वारा इस वर्ष भी भव्य काली पूजा का आयोजन बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह आयोजन संस्थान की एक 54 वर्ष पुरानी परंपरा का हिस्सा है, जो आज भी पूरे भक्ति भाव से निभाई जा रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 7 बजे एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार के करकमलों द्वारा किया गया। पूजा विधि-विधान के साथ मध्यरात्रि 12 बजे संपन्न हुई। इसके उपरांत रात्रि 3 बजे तक हजारों श्रद्धालुओं के बीच भोग वितरण किया गया। पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ देर…
जमशेदपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एन.आई.टी.) जमशेदपुर में सोमवार, 21 अक्टूबर 2025 को “Algebra और Fluid Dynamics पर अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला (IWAFD-2025)” का शुभारंभ हुआ। गणित विभाग द्वारा आयोजित यह पाँच दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला 25 अक्टूबर तक चलेगी। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह सभी प्रतिभागियों के लिए पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है, जिससे देश-विदेश के विद्यार्थी और शोधार्थी बिना किसी शुल्क के Algebra और Fluid Dynamics के मूल सिद्धांतों को सीख सकें। कार्यशाला में भारत और विदेशों से कुल 541 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि प्रो. विजय पी. सिंह, Distinguished Professor एवं Regents…
जमशेदपुर। आगामी छठ महापर्व को देखते हुए जनता दल (यू) ने पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन से छठ घाटों पर सफाई, सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। इस संबंध में जनता दल (यू) बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष महेश कुमार सिंह उर्फ बबलू कुमार ने उपायुक्त महोदय को एक ज्ञापन सौंपा। महेश कुमार सिंह ने अपने पत्र में कहा कि बर्मामाइंस क्षेत्र के कई प्रमुख छठ घाटों पर हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा करने आते हैं, लेकिन साफ-सफाई, लाइट और सुरक्षा के अभाव में श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पूर्वी…
देवघर। अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल दंडाधिकारी श्री रवि कुमार के निर्देशानुसार बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर और शिवगंगा क्षेत्र को स्थायी नो-एंट्री जोन घोषित किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि श्रद्धालुओं और आमजनों को आवागमन में होने वाली परेशानी से राहत मिल सके। प्रशासन के अनुसार, बाबा मंदिर क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा श्रावणी मेला, भादो मेला, अन्य त्यौहारों और मुंडन मास जैसे अवसरों पर लाखों की भीड़ उमड़ती है। इस दौरान मंदिर परिसर, शिवगंगा तालाब और आसपास की गलियों में वाहनों की भीड़…
जमशेदपुर : दीपावली के अवसर पर बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने स्थानीय लोगों को शुद्ध पेयजल की सौगात दी। उन्होंने अपने पंचायत मद से लगभग 7 लाख रुपये की लागत से एक आरओ फिल्टर प्लांट का निर्माण कराया है, जिसे कुंवर सिंह मैदान सामुदायिक भवन के समीप स्थापित किया गया है। आरओ प्लांट का विधिवत उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया, जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि बागबेड़ा क्षेत्र में लंबे समय से शुद्ध पेयजल की समस्या थी। इसे देखते हुए…
जमशेदपुर। राज्य के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने दावा किया है कि घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन ने जनता की निष्ठा और सेवा भावना से जो मिसाल कायम की, उसी राह पर उनके पुत्र भी चल रहे हैं और निश्चित रूप से जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। सोमवार को जमशेदपुर के कदमा स्थित अपने आवास में पीटीआई से विशेष बातचीत के दौरान उन्होंने राज्यवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और…
जमशेदपुर। प्रखण्ड अंतर्गत किताडीह गांव में नायके (पुजारी) बाबा महाबीर मुर्मू के नेतृत्व में सोहराय पर्व का आयोजन बड़े उल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर गोट बोंगा पूजा संपन्न हुई, जिसमें मरांग बुरु, जाहेर आयो, ग्राम देवता, मोडे, तुराई सहित सभी देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा के दौरान बाबा महाबीर मुर्मू ने बताया कि सोहराय पर्व में गोट बोंगा विशेष रूप से अपने परिवार के अहम सदस्यों—जैसे गाय और बैल—को समर्पित होता है। ये पशु कृषि कार्यों में सहयोग करते हैं और इनके परिश्रम से धान, चावल और अन्य सभी प्रकार की खाद्य सामग्री…
जमशेदपुर। शहर के मानगो डिमना चौक स्थित पंचवटी कॉलोनी से मंगलवार 21 अक्टूबर को दुखद समाचार मिला कि वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र नारायण सिंह की धर्मपत्नी लोंगा देवी का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोंगा देवी अपने पीछे तीन पुत्र—कमाल सिंह, विमल सिंह और निर्मल सिंह, एक पुत्री इंदु सिंह, और दामाद चंद्रदेव सिंह राकेश समेत एक संपूर्ण परिवार छोड़ गई हैं। उनके मझले पुत्र विमल सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन के वरिष्ठ नेता हैं, जबकि दामाद चंद्रदेव सिंह राकेश झारखंड के वरिष्ठतम पत्रकारों में गिने जाते हैं।…
