
देहरादून। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (BSPS) उत्तराखंड और एफडब्ल्यूए सोसाइटी उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में “मध्य हिमालय उद्यान विकास एवं आर्थिकी” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा शामिल हुए।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ न्यायमूर्ति राजेश टंडन, पद्मश्री वसंती बिष्ट, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री, राष्ट्रीय संगठन सचिव गिरिधर शर्मा और इंजीनियर अर्जुन पंवार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गायिका शोभा नेगी के स्वागत गीत के साथ उपस्थित पत्रकारों एवं अतिथियों का स्वागत किया गया।
चीड़ के पेड़ों का विस्तार और पहाड़ों का पर्यावरण
कार्यशाला के दौरान विजय जड़धारी, डॉ. अंकित कुमार एवं इंजीनियर अर्जुन पंवार ने अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए। अपने संबोधन में इंजीनियर अर्जुन पंवार ने कहा कि पहाड़ों के पर्यावरण और जल स्रोतों के लिए चीड़ के पेड़ों का अत्यधिक विस्तार एक गंभीर चिंता का विषय है। इस पर वैज्ञानिक एवं सामाजिक स्तर पर तुरंत विचार किए जाने की आवश्यकता है।
READ MORE..NEW DELHI NEWS: झारखंड के समग्र विकास के लिए हेमंत सोरेन का बड़ा रोडमैप, नीति आयोग की बैठक में केंद्र से की ये प्रमुख मांगें
पारंपरिक कृषि और बैलों के संरक्षण की मांग
बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता विजय जड़धारी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के समक्ष कृषि में बैलों के संरक्षण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पारंपरिक कृषि व्यवस्था में बैलों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है और इनके संरक्षण के लिए विशेष नीति बननी चाहिए। इस पर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए इस विषय पर गंभीरता से विचार करने की बात कही।
उद्यान शिरोमणि सम्मान 2026 से विभूतियां सम्मानित
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को “उद्यान शिरोमणि सम्मान-2026” से नवाजा गया। सम्मानित होने वालों में शामिल हैं:
READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस पर लगेगा महा रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं का होगा भव्य सम्मान
विजय जड़धारी (बीज बचाओ आंदोलन)
कुंदन सिंह (उद्यान विशेषज्ञ)
श्वेता बधानी (रेड राइस लेडी)
इंजीनियर अर्जुन सिंह पंवार (बागवानी क्षेत्र)
डॉ. अंकित कुमार (उद्यान शिक्षण)
डॉ. स्नेहा डोभाल (वानिकी शिक्षा)
महाबल सिंह नेगी (बागवानी क्षेत्र)
अर्जुन सिंह बिष्ट (उद्यान पत्रकारिता)
आशीष बाजपेई (जनजागरण)
पत्रकारों के हित और धरातल पर कार्य करेगा BSPS
कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायमूर्ति राजेश टंडन ने की। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री ने संगठन के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ हर विद्या पर कार्य करेगा जिससे पत्रकारों के कार्यों को बल मिले। वहीं, BSPS के राष्ट्रीय संगठन सचिव गिरिधर शर्मा ने कहा कि संघ धरातल पर कार्य करने पर विश्वास रखता है और उत्तराखंड के किसान पत्रकारों के लिए यह आयोजन एक सार्थक पहल है।
इस अवसर पर महामंत्री राजीव थपलियाल, कोषाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, संगठन सचिव विजयपाल रावत, सनी सक्सेना, प्रदेश सचिव एस.पी. दुबे, सह सचिव डॉ. डी.के. पुरी, कुमाऊं प्रभारी के.पी.एस. चौहान, विवेक तोमर, संयोजक बाबूराम बदोई, प्रदेश सहसंयोजक आशीष डोभाल, प्रसनजीत राय, रेखा भंडारी, मयंक, सुमित नौटियाल, प्रेम पंचोली सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


