
जमशेदपुर/पटमदा: झारखंड प्रदेश कांग्रेस और पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह के निर्देशानुसार पटमदा प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण प्रखंड संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह सांगठनिक कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष शिशुलाल महतो की अध्यक्षता में पटमदा में संपन्न हुआ। जमशेदपुर के ग्रामीण इलाकों में पार्टी को मजबूत करने और आगामी चुनावी रणनीतियों को धार देने के लिए यह बैठक बुलाई गई थी।

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी सुधारें BLA-2 सदस्य: किशनलाल महतो
इस प्रखंड संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड संगठन प्रभारी किशनलाल महतो शामिल हुए। जमशेदपुर के ग्रामीण कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किशनलाल महतो ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा SIR के तहत मतदाताओं का पुनरीक्षण कार्य बूथ स्तर पर किया जा रहा है। पार्टी की ओर से जितने भी बूथवार BLA-2 नियुक्त किए गए हैं, वे पूरी सक्रियता के साथ अपने बूथ सेंटर पर दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक तैनात रहें।
READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: चर्च स्कूल बेलडीह में प्रथम समर कैंप का शानदार समापन, छात्रों में दिखा गजब का उत्साह
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी BLA-2 सदस्य सरकारी बीएलओ (BLO) से मिलकर मैप्ड और अनमैप्ड मतदाताओं की सूची हासिल करें। जो भी जेन्युइन वोटर अनमैप्ड रह गए हैं, उन्हें चिन्हित कर लिस्ट में मैप्ड कराने का काम करें। इस जागरूकता अभियान को जमशेदपुर के पटमदा प्रखंड स्तर, मंडल स्तर, पंचायत स्तर और बूथ स्तर पर युद्ध स्तर पर चलाने की जरूरत है।
पेसा कानून, ग्रामसभा और मनरेगा पर हुआ मंथन
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ नेता खगेनचन्द्र महतो ने झारखंड में पेसा कानून (PESA Act) के जमीनी क्रियान्वयन और ग्रामसभा के अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को उनके अधिकार दिलाकर ही संगठन को मजबूत किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने मनरेगा अधिनियम के संबंध में भी कार्यकर्ताओं को तकनीकी जानकारियां दीं।
READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: झामुमो नेता दशरथ बेसरा की प्रथम पुण्यतिथि, विधायक संजीव सरदार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बैठक में ये कांग्रेसी पदाधिकारी रहे उपस्थित
जमशेदपुर के इस ग्रामीण सांगठनिक कार्यक्रम में प्रखंड पदाधिकारी, पंचायत पदाधिकारी और भारी संख्या में स्थानीय BLA-2 सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य रूप से लावा मंडल अध्यक्ष रथु नाथ भुईया, रामपदो सिंह, दशरथ रजक, जयराज रजक, रण सिंह, रोहित पात्रो और अशोक कुमार पात्रो सहित कई सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


