Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: MGM अस्पताल में आधी रात सादे लिबास में पहुंचे कोवाली थाना प्रभारी, पीड़ित पर शिकायत वापस लेने का बनाया दबाव
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: MGM अस्पताल में आधी रात सादे लिबास में पहुंचे कोवाली थाना प्रभारी, पीड़ित पर शिकायत वापस लेने का बनाया दबाव

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 12, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: कोवाली थाना प्रभारी पर बुजुर्ग श्यामा प्रसाद बेरा के साथ कथित मारपीट और प्रताड़ना के आरोपों के बीच मामला अब और गंभीर होता जा रहा है। एमजीएम अस्पताल में इलाजरत पीड़ित के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शिकायत दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी लगातार अस्पताल पहुंचकर मामले को दबाने और शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। परिजनों ने पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) खंगालने की मांग की है।

READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

दर्द से कराह रहे थे पिता, फिर भी शिकायत वापस लेने को कहा: बेटा

पीड़ित के पुत्र करण बेरा ने बताया कि उनके पिता श्यामा प्रसाद बेरा अभी भी गंभीर शारीरिक पीड़ा से गुजर रहे हैं। उनके शरीर में सूजन है, पैरों में गंभीर चोटें हैं और कुछ भी खाने पर उल्टी हो जा रही है। ऐसे समय में देर रात कोवाली थाना प्रभारी अस्पताल पहुंचे और कथित रूप से शिकायत वापस लेने की बात करने लगे। परिजनों के अनुसार, श्यामा प्रसाद बेरा ने स्पष्ट कहा कि उनकी तबीयत बेहद खराब है और वह फिलहाल किसी भी प्रकार का निर्णय लेने की स्थिति में नहीं हैं।

रात एक बजे सादे लिबास में फिर पहुंचे थाना प्रभारी, बोले- ‘जो हुआ उसे भूल जाइए’

परिवार का आरोप है कि पहली मुलाकात के बाद भी मामला नहीं रुका। देर रात करीब एक बजे थाना प्रभारी दोबारा अस्पताल पहुंचे। इस बार वह सादे लिबास (Civil Dress) में थे। परिजनों का कहना है कि उन्होंने फिर से शिकायत वापस लेने और पूरे मामले को खत्म करने का दबाव बनाया। परिवार के अनुसार, उनसे कहा गया कि “जो हो गया उसे भूल जाइए और शिकायत वापस ले लीजिए।” परिजनों का आरोप है कि एक गंभीर मामले के शिकायतकर्ता परिवार पर इस तरह लगातार दबाव बनाना उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने जैसा है

READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: साकची के आमबागान मैदान में ‘फन वर्ल्ड डिज़्नीलैंड’ की धूम, खरीदारी और मनोरंजन के लिए उमड़ रही है भारी भीड़

परिजनों ने की MGM अस्पताल के CCTV फुटेज जांच की मांग

करण बेरा ने कहा कि यदि किसी को उनके आरोपों पर संदेह है तो एमजीएम अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की जांच करा ली जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में लगे कैमरे बता देंगे कि थाना प्रभारी कितनी बार अस्पताल आए, किस समय आए और किस उद्देश्य से पीड़ित तथा उसके परिवार से मुलाकात की। परिवार का कहना है कि जब उनके पिता अस्पताल के बेड पर दर्द से कराह रहे हैं, तब भी उन्हें न्याय दिलाने के बजाय शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, परिवार की सुरक्षा तथा कथित दबाव बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

SARAIKELA KHARSAWAN NEWS: सरायकेला-खरसावां के इचागढ़ में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत ऋण शिविर, 15 दिनों में मिलेगा KCC

June 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: राधा कृष्ण मंदिर में हरिनाम संकीर्तन की धूम, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

June 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

June 12, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.