नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में पड़ रही प्रचंड गर्मी और हीटवेव से आम जनजीवन बेहाल है। इस भीषण गर्मी से लोगों को राहत दिलाने के लिए नई दिल्ली सरकार, जिला प्रशासन और राजस्व विभाग द्वारा एक विशेष जन-जागरूकता और राहत अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली सिविल डिफेंस संगठन द्वारा संचालित ‘गर्मी से जंग, दिल्ली सरकार संग’ कार्यक्रम में झारखंड के रहने वाले और राष्ट्रपति से सम्मानित रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइंस के डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के छात्रों ने पेश की मानवता…
Author: BJNN Desk
रांची। सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) छोटे और मध्यम निवेशकों के लिए म्यूचुअल फंड के जरिए दीर्घकालिक संपत्ति निर्माण का प्रमुख माध्यम बना हुआ है। रांची में एसआईपी रजिस्ट्रेशन के आंकड़ों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो मार्च 2026 में 0.68 प्रतिशत से बढ़कर अप्रैल 2026 में 0.69 प्रतिशत हो गई। यह दर्शाता है कि बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद निवेशकों का भरोसा बना हुआ है। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइंस के डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के छात्रों ने पेश की मानवता की मिसाल, बेजुबानों के लिए लगाए 50 जलपात्र हालांकि, उद्योग स्तर पर नए एसआईपी रजिस्ट्रेशन में…
जमशेदपुर। लगातार बढ़ती भीषण गर्मी और चुभती धूप इंसान ही नहीं, बल्कि बेजुबान जानवरों और पक्षियों के लिए भी जानलेवा साबित हो रही है। ऐसे कठिन समय में पक्षियों एवं मूक पशुओं की प्यास बुझाने के उद्देश्य से जमशेदपुर के डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (District CM School of Excellence), बर्मामाइंस के विद्यार्थियों ने एक बेहद सराहनीय और प्रेरणादायक सामुदायिक सेवा अभियान चलाया है। स्कूली बच्चों की इस पहल की पूरे शहर में जमकर तारीफ हो रही है। विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित किए गए 50 सीमेंटेड जलपात्र गर्मी के इस मौसम में जल संकट से जूझ रहे मूक पशु-पक्षियों को…
जमशेदपुर / चक्रधरपुर: बिहार और झारखंड के बीच रेल यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) ने टाटानगर से बक्सर के बीच चलने वाली लोकप्रिय ट्रेन संख्या 18183/18184 टाटानगर-बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस में स्थायी रूप से कोच की संख्या बढ़ाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस फैसले से अब यात्रियों को आसानी से कन्फर्म टिकट मिल सकेगा और वेटिंग लिस्ट की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: दक्षिण बिहार एक्सप्रेस के इंजन बदलने का ADITYAPUR में हुआ ट्रायल, टाटानगर में बचेगा समय…
जमशेदपुर: जमशेदपुर पैकर्स मूवर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष संतोष कुमार शार्दुल के नेतृत्व में पश्चिमी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय से शिष्टाचार भेंट की। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने अपने व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से विधायक के समक्ष रखा। इस मुलाकात को लेकर व्यवसायियों में काफी उत्साह है और उन्हें अपनी समस्याओं के जल्द समाधान की उम्मीद है। शॉल और गुलदस्ता भेंट कर किया गया सम्मानित बैठक की शुरुआत सम्मान समारोह के साथ हुई। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक सरयू राय का गर्मजोशी से स्वागत किया। एसोसिएशन की ओर से संतोष…
जमशेदपुर: अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा, जमशेदपुर-झारखण्ड इकाई के वर्ष 2026 चुनाव के बाद नवनिर्वाचित केंद्रीय और महिला कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समाज को नई दिशा देने और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से चुनी गई इस नई कार्यकारिणी ने अपने दायित्वों का विधिवत कार्यभार संभाल लिया है। सोनारी के न्यू सीपी क्लब में हुआ भव्य आयोजन यह गरिमामय कार्यक्रम जमशेदपुर के सोनारी स्थित प्रतिष्ठित न्यू सीपी क्लब में आयोजित किया गया। इस समारोह में समाज के वरिष्ठ सदस्यों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और सैकड़ों की संख्या में समाजबंधुओं ने…
जमशेदपुर। अर्जुन अवार्डी और लगातार दस साल तक शार्टपुट में राष्ट्रीय चैंपियन रहे टाटा स्टील के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर सरदार बलविंदर सिंह बाबा धालीवाल नहीं रहे। 68 साल की उम्र में उनका निधन सोमवार चंडीगढ़ के लिवासा अस्पताल में फेफड़े के कैंसर की बीमारी से हो गया। वे स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया, एथलीट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया तथा पंजाब यूनिवर्सिटी से भी जुड़े रहे हैं और खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे थे। फिलहाल चंडीगढ़ में स्पोर्ट्स अकादमी का संचालन कर रहे थे। तकरीबन 20 से 25 बच्चों ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित किए हैं। 39 सेक्टर चंडीगढ़ निवासी…
माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान सम्पर्क – 9430145832 [email protected] आज का पंचांग दिनांक – 02 जून 2026 दिन – मंगलवार विक्रम संवत् – 2083 अयन – उत्तरायण ऋतु – ग्रीष्म मास – अधिक ज्येष्ठ पक्ष – कृष्ण तिथि – द्वितीया शाम 07:01 तत्पश्चात् तृतीया नक्षत्र – मूल रात्रि 10:06 तत्पश्चात् पूर्वाषाढ़ा राहुकाल – दोपहर 03:09 से शाम 04:41 पंचक – नहीं है भद्रा – नहीं है सूर्योदय – 04:59 सूर्यास्त – 06:32 दिशा शूल – उत्तर दिशा में दोष परिहार – गुड खाकर यात्रा करें आज का विशेष राशियों से जुड़े नौकरी और व्यवसाय मेष –…
जमशेदपुर समाहरणालय सभागार में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त राजीव रंजन ने की। बैठक में मुख्य रूप से जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत चल रही विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त राजीव रंजन ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। बागबेड़ा और छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना पर सख्त निर्देश बैठक के दौरान…
देवघर: आगामी राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर देवघर परिसदन के सभागार में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा खेलकूद विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने की। बैठक में देवघर के उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया और दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और नई तकनीकों के उपयोग को लेकर विभागवार अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। 31 जुलाई से शुरू होगा मेला, VIP एंट्री बंद मंत्री सुदिव्य कुमार ने बताया कि राजकीय…
