माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान सम्पर्क – 9430145832 [email protected] आज का पंचांग दिनांक – 02 जून 2026 दिन – मंगलवार विक्रम संवत् – 2083 अयन – उत्तरायण ऋतु – ग्रीष्म मास – अधिक ज्येष्ठ पक्ष – कृष्ण तिथि – द्वितीया शाम 07:01 तत्पश्चात् तृतीया नक्षत्र – मूल रात्रि 10:06 तत्पश्चात् पूर्वाषाढ़ा राहुकाल – दोपहर 03:09 से शाम 04:41 पंचक – नहीं है भद्रा – नहीं है सूर्योदय – 04:59 सूर्यास्त – 06:32 दिशा शूल – उत्तर दिशा में दोष परिहार – गुड खाकर यात्रा करें आज का विशेष राशियों से जुड़े नौकरी और व्यवसाय मेष –…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर समाहरणालय सभागार में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त राजीव रंजन ने की। बैठक में मुख्य रूप से जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत चल रही विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त राजीव रंजन ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। बागबेड़ा और छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना पर सख्त निर्देश बैठक के दौरान…
देवघर: आगामी राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर देवघर परिसदन के सभागार में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा खेलकूद विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने की। बैठक में देवघर के उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया और दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और नई तकनीकों के उपयोग को लेकर विभागवार अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। 31 जुलाई से शुरू होगा मेला, VIP एंट्री बंद मंत्री सुदिव्य कुमार ने बताया कि राजकीय…
जमशेदपुर। धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना से जुड़ी तमाम प्रशासनिक और पर्यावरणीय बाधाएं अब पूरी तरह से दूर हो गई हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) जल्द ही 100 हेक्टेयर भूमि पर इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पहले चरण (Phase 1) का निर्माण कार्य शुरू करने जा रही है। मानगो गेस्ट हाउस में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, वन प्रमंडल पदाधिकारी (DFO) सबा आलम अंसारी और क्षेत्रीय वन रेंजरों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद इस परियोजना को हरी झंडी मिली। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: वन विभाग और गीता थिएटर के समर कैंप का भव्य समापन, ‘नशा करे नाश’ नाटक ने जीता…
जमशेदपुर. बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग की कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक संपन्न हुई, जिसमें संस्था की आगामी गतिविधियों, वार्षिक कार्यक्रमों और वित्तीय आय-व्यय की व्यवस्था परट चर्चा की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि संस्था के सभी कार्यक्रमों से संबंधित फाइलों में कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण, व्यय से संबंधित रसीदें और कार्यक्रम की तस्वीरें व्यवस्थित रूप से संकलित एवं सुरक्षित रखी जाएंगी. साथ ही, यह भी तय किया गया कि बजट सत्र अप्रैल माह से प्रारंभ होगा और आम सभा के बाद सभी फाइलों का व्यवस्थित संरक्षण किया जाएगा. READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: वन विभाग और गीता थिएटर के…
जमशेदपुर। मानगो वन विभाग सभागार में जमशेदपुर वन प्रमंडल और गीता थिएटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क समर कैंप का भव्य समापन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नुक्कड़ नाटकों से उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। विशेष रूप से गांधी कुष्ठ आश्रम के बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटक ‘नशा करे नाश’ ने समाज को एक कड़ा और सकारात्मक संदेश दिया। READ MORE :Jamshedpur News :जेईई एडवांस्ड में शहर के नवल ने लहराया परचम, आईआईटी में प्रवेश का सपना हुआ साकार दीप प्रज्वलन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ आगाज समारोह…
जमशेदपुर। कदमा स्थित विकेड क्रिकेट द्वारा आयोजित कॉर्पाेरेट क्रिकेट मैच (सीसीएम) सीज़न-7 का रोमांचक फाइनल मुकाबला गम्हरिया के टीजीएस ग्राउंड में फ्लडलाइट्स की रोशनी में खेला गया। बेहद प्रतिस्पर्धी इस मुकाबले में विकेड वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विकेड व्रेथ्स को 6 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। सात मैचों की इस श्रृंखला में तीन रेड-बॉल और चार व्हाइट-बॉल मुकाबले खेले गए थे। READ MORE :Jamshedpur News :जेईई एडवांस्ड में शहर के नवल ने लहराया परचम, आईआईटी में प्रवेश का सपना हुआ साकार फाइनल से पहले दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर थीं, जिससे निर्णायक मुकाबला…
जमशेदपुर : इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड 2026 के घोषित परिणाम में शहर के होनहार छात्र नवल सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आईआईटी में प्रवेश का अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है. नवल ने अखिल भारतीय स्तर पर 14023 रैंक प्राप्त कर शहर और अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया है. नवल सिंह, खालसा मिडिल स्कूल की प्रिंसिपल नवदीप रिखराज एवं वरिष्ठ पत्रकार नानक सिंह के पुत्र हैं. उनकी इस सफलता से शिक्षा जगत के साथ-साथ पूरे लौहनगरी में खुशी का माहौल है. परिजनों, शिक्षकों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की…
Jamshedpur: A horrific road accident took place on Monday afternoon at the TMH Roundabout in Bistupur, one of the busiest intersections in the city. A youth riding a motorcycle lost his life after being hit by a fire engine. The fatal incident caused panic in the area, severely disrupting traffic for a considerable time. The deceased has been identified as Md. Husam Akhtar, a resident of PB Road, Jugsalai. READ MORE :Adityapur News :South Bihar Express Engine Reversal Trial Conducted at Adityapur Station to Save Time at Tatanagar Bike Loses Control, Rammed Under Fire Engine According to eyewitnesses and received…
जमशेदपुर, 1 जून, 2026 : जन्म के साथ ही इंसान अभिनय करना शुरू देता है और जीवन भर अभिनय सीख रहा होता है। नाटक जीवन जीने की शैली है, जिससे हम अनुशासन सीखते है। – छत्तीसगढ़ी लोकनाट्य के नाचा शैली के प्रसिद्ध कलाकार व निर्देशक निसार अली की इस ज़रूरी सीख के साथ रविवार को धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर में भारतीय जननाट्य संघ, जमशेदपुर के तत्वाधान में सातदिवसीय बालरंग कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक चलने वाली कार्यशाला में कुल 22 बाल कलाकार भाग ले रहे है। नाचा शैली लोक संगीत, नृत्य और हास्य-व्यंग्य का एक…
