
जमशेदपुर: मानगो नगर निगम क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर मेयर सुधा गुप्ता ने टीचर्स कॉलोनी के मूर्ति लाइन, रोड नंबर 1 समेत अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर समस्याओं की जानकारी ली तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
READ MORE :Jamshedpur News :वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे: YMCA की रैली में गूंजा संदेश, ‘आपकी एक बातचीत बचा सकती है किसी की जान’
जलजमाव और खराब सड़कों से जूझ रहे हैं लोग
निरीक्षण के दौरान जलजमाव, सड़क की खराब स्थिति और स्ट्रीट लाइट की समस्या प्रमुख रूप से सामने आई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के दौरान कई स्थानों पर पानी जमा हो जाने से आवागमन में भारी परेशानी होती है।
मेयर सुधा गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जलजमाव वाले स्थानों को चिन्हित कर जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए तथा नालियों की सफाई तत्काल सुनिश्चित की जाए।
खराब एवं बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने संबंधित विभाग को शीघ्र मरम्मत या नई लाइटें लगाने का आदेश दिया, ताकि रात में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो सके।
इसके अलावा, खराब सड़कों की प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक मरम्मत एवं निर्माण कार्य कराने के भी निर्देश दिए गए।
READ MORE :RANCHI NEWS:दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर यात्रियों की भारी भीड़, JRUA ने डीआरएम से की स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग
समयबद्ध समाधान और जनसहयोग पर जोर
मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि मानगो नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड और मोहल्ले में मूलभूत नागरिक सुविधाओं को बेहतर करना उनकी प्राथमिकता है।
जनता को किसी समस्या के लिए लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े, इसके लिए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से समाधान करने को कहा गया है।
उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी नगर निगम तक पहुंचाएं, ताकि प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान किया जा सके।



