
जमशेदपुर: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ (VBYLD – 2027) की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम के प्रथम चरण के रूप में ‘विकसित भारत प्रश्नोत्तरी (Viksit Bharat Quiz)’ प्रतियोगिता का आयोजन MY Bharat पोर्टल (www.mybharat.gov.in) पर किया जा रहा है। जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) में इसकी व्यापक तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारियों ने पोस्टर का अनावरण किया है।
READ MORE :festival special trains 2026 :पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन का 2 दिसंबर तक विस्तार
15 से 29 वर्ष के युवा ले सकते हैं भाग
यह प्रतियोगिता देशभर के 15 से 29 वर्ष की आयु के युवाओं को ‘विकसित भारत @2047’ की परिकल्पना से जोड़ने और उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
क्विज में भागीदारी बिल्कुल निःशुल्क है।
इसमें 20 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए प्रतिभागियों को 10 मिनट का समय दिया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
प्रधानमंत्री और विशेषज्ञों के समक्ष विचार रखने का मौका
इस क्विज में चयनित होने वाले प्रतिभागियों को अगले चरणों- निबंध लेखन, जिला स्तरीय प्रस्तुतीकरण और राज्य स्तरीय VBYLD में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवा 10 से 12 जनवरी 2027 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले VBYLD 2027 में भाग लेंगे।
यहां युवाओं को विशेषज्ञों और केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। वहीं, क्षेत्रीय फाइनलिस्टों को सीधे प्रधानमंत्री के समक्ष अपने विचार रखने का मौका प्राप्त होगा।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :साकची महालक्ष्मी मंदिर में राणी सती दादी का भव्य मंगल पाठ, ‘मोटी सेठानी’ के जयकारों से गूंजा परिसर
जमशेदपुर के अधिकारियों ने की अधिक भागीदारी की अपील
पूर्वी सिंहभूम जिले में इस अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिला युवा अधिकारी ने उपायुक्त (DC) राजीव रंजन, उप विकास आयुक्त (DDC) नागेन्द्र पासवान और जिला खेल पदाधिकारी (DSO) रूपा रानी तिर्की से मुलाकात की। अधिकारियों ने क्विज के पोस्टर का अनावरण करते हुए जिले के पात्र युवाओं से अपील की है कि वे www.mybharat.gov.in पर लॉगिन कर पंजीकरण करें और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश के विकास में सार्थक योगदान दें।

