जमशेदपुर । जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए रोमांचक मुकाबले में Jamshedpur FC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Inter Kashi को हरा दिया। यह मुकाबला JRD Tata Sports Complex में खेला गया, जहां घरेलू दर्शकों के सामने जमशेदपुर FC ने जुझारू खेल दिखाया। खास बात यह रही कि टीम को मैच का अधिकांश समय 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा, फिर भी खिलाड़ियों ने हिम्मत और एकजुटता का शानदार उदाहरण पेश करते हुए जीत अपने नाम कर ली। 19वें मिनट में विंसी बैरेटो को देखना पड़ा मैदान से बाहर मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ी…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। घाटशिला स्थित Sona Devi University के बीएससी एग्रीकल्चर साइंस और स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने रांची के गढ़खटंगा स्थित Indian Institute of Agricultural Biotechnology का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कृषि जैव प्रौद्योगिकी से जुड़े उन्नत अनुसंधान और प्रयोगशाला तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था।इस दौरान छात्रों ने संस्थान के फार्म और प्रयोगशालाओं का अवलोकन कर वहां चल रहे विभिन्न शोध कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS : सोना देवी विश्वविद्यालय में नेशनल साइंस डे, ‘सस्टेनेबल फ्यूचर’ थीम पर छात्रों ने पेश किए इनोवेटिव मॉडल एग्रीकल्चरल…
जमशेदपुर के जुगसलाई क्षेत्र में रविवार को राधा-कृष्ण संग फूलों की होली का भव्य आयोजन किया गया। मानव कल्याण सेवा समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत रामटेकरी मंदिर में राधा-कृष्ण की विधिवत पूजा और आरती के साथ हुई। इसके बाद मंदिर परिसर से फूलों की होली की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। READ MORE :Jamshedpur News :फाउंडर्स डे पर टाटा मोटर्स ने मुखिया कान्हु मुर्मू और ‘पैडमैन’ तरुण कुमार को अलंकार अवार्ड से किया सम्मानित ‘राधे-राधे’ के जयकारों से गूंजा जुगसलाई शोभायात्रा के…
जमशेदपुर । टाटा समूह के संस्थापक Jamsetji Tata की 187वीं जयंती के अवसर पर फाउंडर्स डे पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न हिस्सों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। फाउंडर्स डे के मौके पर समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले दो व्यक्तित्व—झारखंड के ‘पैडमैन’ के नाम से प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तरुण कुमार और केरूआडूंगरी पंचायत के मुखिया कान्हु मुर्मू—को अलंकार अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान Tata Motors के सीएसआर विभाग की ओर से प्रदान किया गया, जिसने उनके सामाजिक कार्यों और ग्रामीण विकास में योगदान को सराहा।…
जमशेदपुर। देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों में शामिल एक्सएलआरआइ- जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट जमशेदपुर ने वर्किंग प्रोफेशनल के लिए अपने ब्लेंडेड पीजीडीएम कार्यक्रमों में वर्ष 2026–28 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है. संस्थान द्वारा बिजनेस मैनेजमेंट, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट और फाइनेंस के तीन अलग-अलग ब्लेंडेड पीजीडीएम कार्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं, जिन्हें विशेष रूप से उन कामकाजी लोगों के लिए तैयार किया गया है, जो अपनी नौकरी जारी रखते हुए उच्च स्तरीय प्रबंधन शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं. संस्थान की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम दो वर्ष की अवधि का होगा और इसमें…
जमशेदपुर: टेल्को स्थित विजया गार्डन क्लब हाउस के प्रथम तल पर शनिवार, 07 मार्च 2026 को सुबह 08:00 बजे से 11:00 बजे तक स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर जनहित को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। READ MORE:JAMSHEDPUR NEWS :अप्लास्टिक एनीमिया जागरूकता सप्ताह: बीएसवी ने समय पर जांच और इलाज के लिए मिलकर काम करने की अपील की स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का प्रयास इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और…
जमशेदपुर : अप्लास्टिक एनीमिया जागरूकता सप्ताह (1–7 मार्च) की थीम ‘”वॉयसेस ऑफ स्ट्रेंथ एंड होप” है, जिसका मतलब है लोगों को जागरुक करना और उनमें अप्लास्टिक एनीमिया के इलाज को लेकर उम्मीद जगाना। इसके तहत भारत सीरम एंड वैक्सीन्स लिमिटेड (BSV) ने अप्लास्टिक एनीमिया के बढ़ते बोझ को कम करने के लिए जल्दी जांच, सही समय पर निदान और बेहतर रेफरल सिस्टम की जरूरत पर जोर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में हर साल करीब 20,000 मामले सामने आते हैं। कई मरीजों की मौत इसलिए हो जाती है क्योंकि जरूरी इलाज जैसे स्टेम सेल ट्रांसप्लांट और इम्यूनोसप्रेसिव थेरेपी तक…
सम्पर्क – 8877674432 आज का पंचांग दिनांक – 07 मार्च 2026 दिन – शनिवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – उत्तरायण ऋतु – वसंत मास – चैत्र पक्ष – कृष्ण तिथि – चतुर्थी शाम 07:17 तत्पश्चात् पञ्चमी नक्षत्र – चित्रा सुबह 11:15 तत्पश्चात् स्वाती राहुकाल – सुबह 09:41 से सुबह 11:10 पंचक – नहीं है सूर्योदय – 06:04 सूर्यास्त – 05:52 दिशा शूल – पूर्व दिशा में दोष परिहार – उड़द / तिल खाकर यात्रा करें आज का विशेष शरीर के इन अंगों को इस खाद्य सामग्री से परहेज है :- 1. टेस्टिकल्स – टाइट और सोया प्रोडक्ट पसंद नहीं।…
जमशेदपुर। टेल्को थाना शांति समिति के सदस्यों ने टेल्को थाना में पदस्थापित नए थाना प्रभारी रमेश प्रसाद का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें पुष्प गुच्छ और उपवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। रमेश प्रसाद इससे पहले जादूगोड़ा में सर्किल इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत थे। टेल्को थाना प्रभारी के रूप में पदभार संभालने पर शांति समिति के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपेक्षा जताई। READ MORE :Jamshedpur News : शहर की तपस्या चटर्जी ने जूनियर मिस इंडिया 2025-26 में जीता ‘सोशल मीडिया स्टार’…
जमशेदपुर। टेल्को स्थित हिलटॉप स्कूल की कक्षा 6 की छात्रा तपस्या चटर्जी ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित जूनियर मिस इंडिया कॉन्टेस्ट 2025-26 में शानदार उपलब्धि हासिल कर जमशेदपुर का नाम रोशन किया है। जयपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में तपस्या को “सोशल मीडिया स्टार” के खिताब से सम्मानित किया गया।तपस्या की इस उपलब्धि से स्कूल के शिक्षक, छात्र और उनके परिजन बेहद गौरवान्वित हैं। कम उम्र में राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उन्होंने शहर के लिए गर्व का क्षण पैदा किया है। READ MORE :Jamshedpur News : शहर में पार्किंग व्यवस्था सुधारने पर जोर, साकची–बिष्टुपुर में नए…
