
चाईबासा: कोल्हान विश्वविद्यालय में विश्व ओजोन दिवस–2026 के अवसर पर पर्यावरण जागरूकता पर आधारित विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। पी.जी. ब्लॉक–ए स्थित गैलरी–4 में आयोजित इस कार्यक्रम की पहल राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा भूगोल एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के सहयोग से की गई।
READ MORE :Jamshedpur Women’s University में पहली बार मनाया गया Engineers Day, कुलपति प्रो. इला कुमार ने छात्राओं को दिया खास संदेश
विद्यार्थियों ने परखा ज्ञान, क्विज में तनुश्री प्रधान बनीं विजेता
कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान, भूगोल और वनस्पति विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने बेहद सक्रिय और उत्साहपूर्ण सहभागिता दर्ज की।इस दौरान एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों से ओजोन परत, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और संबंधित समसामयिक विषयों पर प्रश्न पूछे गए।प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान के साथ-साथ पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति उनकी जागरूकता को भी परखा गया।
क्विज प्रतियोगिता के परिणाम:
प्रथम स्थान: तनुश्री प्रधान (वनस्पति विज्ञान विभाग)।
द्वितीय स्थान (संयुक्त रूप से): सुप्रिया प्रियदर्शनी गिरी (वनस्पति विज्ञान), सुनीता गाग्राई (वनस्पति विज्ञान), संगीता मुंडा (भूगोल विभाग) और रोहित कुड़ादा (भूगोल विभाग)।
पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका पर दिया गया जोर
इस अवसर पर एक विशेष व्याख्यान का भी आयोजन किया गया।कार्यक्रम में एम. एन. सिंह, राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष संजीव आनंद, वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष दारा सिंह गुप्ता और भूगोल की विभागाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।सुनीता कुमारी ने ओजोन परत के महत्व, उसके संरक्षण की सख्त आवश्यकता और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में समाज एवं युवा पीढ़ी की जिम्मेदारी पर अपने विचार साझा किए।शिक्षकों ने विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी शैक्षणिक गतिविधियां छात्रों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं।
READ MORE :CHAIBASA NEWS :कोल्हान विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह की तैयारी तेज, आवेदन की तिथि 17 सितंबर तक बढ़ी
कुलपति का जताया गया विशेष आभार
कार्यक्रम के सफल आयोजन और विद्यार्थियों को निरंतर प्रोत्साहित करने के लिए कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति अंजिला गुप्ता के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम का समापन सभी की सामूहिक जिम्मेदारी और संकल्प के साथ हुआ। अंत में धन्यवाद ज्ञापन तथा राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

