
जमशेदपुर: XLRI (जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट) ने मंगलवार (12 सितंबर 2026) को ‘पीजीडीएम एचआरएम फॉर इमर्जिंग सीएचआरओ’ (PGDM HRM for Emerging CHROs) और ब्लेंडेड पीजीडीएम कार्यक्रमों (Blended PGDM Programmes) के तीसरे दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया। इस समारोह में मानव संसाधन प्रबंधन, बिजनेस मैनेजमेंट और फाइनेंस के कुल 129 स्नातक विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों का जश्न मनाया गया। यह समारोह उन कामकाजी पेशेवरों की यात्रा का अहम पड़ाव रहा, जिन्होंने अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों के साथ-साथ उन्नत प्रबंधन शिक्षा प्राप्त की है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :अवैध बालू परिवहन पर खनन टास्क फोर्स का शिकंजा, पोटका में 500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त
129 पेशेवरों ने प्राप्त किया अपना डिप्लोमा
स्नातक समूह में अलग-अलग संकायों के पेशेवर विद्यार्थी शामिल रहे।इनमें ‘इमर्जिंग सीएचआरओ के लिए अठारह महीने के पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट’ के 36 विद्यार्थी शामिल थे।दो वर्षीय पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट) के 33 विद्यार्थी।दो वर्षीय पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (बिजनेस मैनेजमेंट) के 41 विद्यार्थी।दो वर्षीय पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (फाइनेंस) के 19 विद्यार्थियों ने अपना डिप्लोमा प्राप्त किया।
मानवीय निर्णय और सच्चाई के पक्ष में खड़े होने की सलाह
इस अवसर पर डेलॉयट साउथ एशिया (Deloitte South Asia) के चीफ ट्रांसफॉर्मेशन ऑफिसर आनंद शंकर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।उद्योग, कंसल्टिंग और प्रोफेशनल सर्विसेज के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाले आनंद शंकर ने छात्रों को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस दौर में तकनीकी दक्षता आसानी से सुलभ हो रही है, जिससे मानवीय निर्णय क्षमता, सिद्धांतों और उद्देश्य का महत्व और भी बढ़ गया है।उन्होंने स्नातकों से आह्वान किया कि वे सच बोलने और सही के पक्ष में आवाज उठाने का साहस रखें।
READ MORE :Jamshedpur Women’s University में पहली बार मनाया गया Engineers Day, कुलपति प्रो. इला कुमार ने छात्राओं को दिया खास संदेश
नैतिकता और सत्यनिष्ठा की ली गई प्रतिज्ञा
अपने संबोधन में XLRI के निदेशक सेबेस्टियन जॉर्ज ने साहित्य और मानवीय अनुभवों के संदर्भों के माध्यम से शिक्षा और नेतृत्व के गहरे उद्देश्य पर विचार व्यक्त किए।उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि विपरीत परिस्थितियों में भी व्यक्ति अपनी आंतरिक अच्छाई को कैसे बनाए रख सकता है और सामाजिक दबाव के बावजूद न्याय के पक्ष में खड़े होने का क्या महत्व है।दीक्षांत समारोह के अंत में XLRI की प्रतिज्ञा ने स्नातकों की जिम्मेदार और नैतिक प्रबंधन, सत्यनिष्ठा, समावेशिता, निष्पक्षता तथा समाज के कल्याण के लिए अपने ज्ञान के उपयोग के प्रति प्रतिबद्धता को पुनः पुष्ट किया।
दीक्षांत समारोह में सम्मानित स्वर्ण पदक विजेता
दीप्ति संतोष मुलगांवकर – CHRO
अभिनव कुमार ठाकुर – PGDM (BM) ब्लेंडेड मोड
मेन्का शर्मा – PGDM (HRM) ब्लेंडेड मोड
सुनंदा प्रधान – PGDM (Finance) ब्लेंडेड मोड

