
जमशेदपुर / गम्हरिया: पूर्वी सिंहभूम जिला समिति अध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने समाजसेवी सह व्यवसायी भोलानाथ चौधरी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। झामुमो नेताओं ने उनके पुत्र और पार्टी के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य गणेश चौधरी के गम्हरिया स्थित आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की।



झारखंड राज्य और समाज के लिए किए गए अमूल्य योगदानों को किया याद
इस अवसर पर झामुमो नेताओं ने गणेश चौधरी और उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी आत्मिक संवेदना व्यक्त की।उपस्थित नेताओं ने झारखंड अलग राज्य आंदोलन, झामुमो संगठन की मजबूती और समाज के उत्थान के लिए भोलानाथ चौधरी द्वारा किए गए अमूल्य योगदानों को गहराई से याद किया।नेताओं ने कहा कि उनका जीवन और संघर्ष समाज के लिए हमेशा एक प्रेरणास्रोत रहेगा।
श्रद्धांजलि सभा में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में झामुमो के कई वरिष्ठ नेता, विधायक और कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे, जिनमें शामिल हैं:
विधायक: मंगल कालिंदी (जुगसलाई), सोमेश चंद्र सोरेन (घाटशिला)।
वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी: वरिष्ठ आंदोलनकारी मोहन कर्मकार, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी, केंद्रीय सदस्य शेख बदरुद्दीन, पवन सिंह।
जिला व स्थानीय पदाधिकारी: जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति, कोषाध्यक्ष कालीपदो गोराई, नरोत्तम दास, खुद्दू उरांव, प्रीतम हेंब्रम, अभय पांडेय, सुशील हेंब्रम और गोकुल मार्डी। इसके अलावा काफी संख्या में झामुमो के स्थानीय कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।



