
जमशेदपुर: खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम 2026 (MMDR Bill) के विरोध प्रदर्शन को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की पूर्वी सिंहभूम जिला समिति पूरी तरह से तैयार है। आंदोलन को सफल बनाने के लिए बुधवार को साकची स्थित जिला संपर्क कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जमशेदपुर नगर के सभी शाखा अध्यक्षों और सचिवों के साथ साझा रणनीति तैयार की गई।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :उपायुक्त राजीव रंजन ने 21 झारखंड आंदोलनकारियों को किया सम्मानित, सौंपा सम्मान पत्र
नए संशोधित पर्यवेक्षकों की सूची जारी
बैठक के दौरान आगामी धरना-प्रदर्शन को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए और कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए।केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्रखंड एवं नगर निकाय कार्यालयों में होने वाले धरना-प्रदर्शन के लिए पर्यवेक्षकों की नई संशोधित सूची जारी कर दी गई है। इसकी सूचना सभी पदाधिकारियों को दे दी गई है।इस रणनीति के तहत पूरे जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं को लामबंद किया जा रहा है ताकि केंद्र सरकार के इस संशोधन अधिनियम का पुरजोर विरोध किया जा सके।
19 सितंबर को JNAC कार्यालय पर होगा बड़ा प्रदर्शन
जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने इस अवसर पर विश्वास जताया कि जमशेदपुर में होने वाला यह प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा।उन्होंने बताया कि आगामी 19 सितंबर (शनिवार) को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) कार्यालय, साकची में झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।विक्टर सोरेन ने स्पष्ट किया कि यह ऐतिहासिक धरना यह साबित कर देगा कि झामुमो अब सिर्फ गांवों तक सीमित पार्टी नहीं रह गई है, बल्कि यह शहरों में भी समान रूप से लोकप्रिय और मजबूत है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS:झामुमो नेताओं ने गम्हरिया में भोलानाथ चौधरी को दी श्रद्धांजलि, समाज और संगठन में उनके योगदान को किया याद
बैठक में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
इस साझा रणनीतिक परिचर्चा में झामुमो के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
प्रीतम हेंब्रम, सुशील हेंब्रम, सोमेन विश्वास
पाण्डेय प्रधान, बादल कर्मकार, जाबिर हुसैन, प्रितपाल सिंह
संतोष लकड़ा, अजय पाण्डेय, राजू मुखी
ओनादी उरांव, सरफराज बबलू और गोविंदा चालक।

