
धनबाद: जमशेदपुर के चर्चित कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में शामिल रहे कुख्यात शूटर सागर सिंह की बुधवार शाम धनबाद पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में हुई इस पुलिस मुठभेड़ में शूटर सागर सिंह को गोली लगी है। गोली लगने से घायल सागर सिंह को इलाज के लिए तुरंत धनबाद के एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
READ MORE :CHAIBASA NEWS:कोल्हान विश्वविद्यालय में विश्व ओजोन दिवस पर क्विज प्रतियोगिता और व्याख्यान, तनुश्री रहीं प्रथम
बड़ी वारदात की फिराक में था शूटर, एसएसपी ने बिछाया जाल
जानकारी के अनुसार, सागर सिंह अपने दो सहयोगियों के साथ धनबाद में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था।इसकी गुप्त सूचना एसएसपी प्रभात कुमार को मिली थी। सूचना पुख्ता होने के बाद पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई।पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शूटर सागर के लोकेशन को ट्रेस किया और इलाके की घेराबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी।उधर सागर और उसके साथियों को इसकी बिल्कुल भी भनक नहीं थी कि उनके मूवमेंट की खबर पुलिस को मिल चुकी है और टीम उन्हें पकड़ने आ रही है।
READ MORE :CHAIBASA NEWS:कोल्हान विश्वविद्यालय में विश्व ओजोन दिवस पर क्विज प्रतियोगिता और व्याख्यान, तनुश्री रहीं प्रथम
पुलिस पर की फायरिंग, फार्म हाउस से 2 अन्य भी गिरफ्तार
घेराबंदी के दौरान सागर और उसके साथियों का अचानक पुलिस से आमना-सामना हो गया।पुलिस को देखते ही अपराधियों ने पिस्तौल निकाल ली और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।इसके जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं, इसी दौरान सागर सिंह को गोली लग गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों को भी धर दबोचा है।जांच में यह बात सामने आई है कि निरसा थाना अंतर्गत हाथवारी आनंद वाटिका कैंपस स्थित शमशाद खान के फार्म हाउस में पिछले एक हफ्ते से ये सभी अपराधी अपनी पहचान छिपाकर रह रहे थे। इन शूटरों को इस फार्म हाउस में सागर उर्फ शिबू लेकर आया था।

