जमशेदपुर: सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में तीन दिनों से चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य समापन शुक्रवार को हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ, जिसमें प्रतिभागियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली
READ MORE :RANCHI NEWS:मोरहाबादी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया श्री कृष्ण जन्मोत्सव और दही हांडी प्रतियोगिता का शुभारंभ
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल
प्रतियोगिता के समापन समारोह में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह एवं अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
प्रतिभागियों का प्रदर्शन: बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता में 30 फाइनलिस्ट और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में 8 फाइनलिस्ट समूहों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। नन्हें बाल गोपालों और विभिन्न सामाजिक विषयों पर आधारित नृत्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
निर्णायक मंडल: इस प्रतियोगिता में सोनाली चटर्जी, डॉ. रम्यता प्रफुल्ल और अरभ सागर ने जज की भूमिका निभाई
READ MORE :Jamshedpur News :जन्माष्टमी पर एग्रीको में दुर्गा पूजा का हुआ भूमि पूजन, विधायक सरयू राय हुए शामिल,सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की पूजा-अर्चना, शांतिपूर्ण आयोजन की कामना
विजेताओं के परिणाम
बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता:
प्रथम स्थान: युवांश कुमार (₹7,000 नकद व प्रशस्ति पत्र)
द्वितीय स्थान: स्वतिदिता दास (₹5,000 नकद व प्रशस्ति पत्र)[
तृतीय स्थान: अनुष्का झा (₹3,000 नकद व प्रशस्ति पत्र)सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता:
प्रथम स्थान: आरबीडी क्रू (₹20,000)
द्वितीय स्थान: आराध्या रूमा यूनिवर्स (₹15,000)
तृतीय स्थान: संभव ग्रुप (₹10,000)
इस अवसर पर महासचिव अखिलेश चौधरी सहित अमरजीत सिंह राजा, सुशांत पांडा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, कृष्णमोहन सिंह, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, प्रमोद मिश्रा, मिथिलेश सिंह यादव, देवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, टुनटुन सिंह, राकेश सिंह, खेमलाल चौधरी, कुलवंत सिंह बंटी और सतीश सिंह समेत कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे


