
जमशेदपुर.



शहर में आयोजित पुस्तक मेले के मुख्य मंच पर बहुभाषीय संस्था ‘सहयोग’ (स्टॉल संख्या 66) के तत्वावधान में पुस्तक लोकार्पण एवं बहुभाषीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ, जिसमें साहित्य और विविध भाषाओं की सृजनात्मकता का संगम देखने को मिला.
प्रथम सत्र: दो पुस्तकों का लोकार्पण
आयोजन के पहले सत्र में दो महत्वपूर्ण पुस्तकों का लोकार्पण किया गया. इनमें जयपाल सिंह का कविता संग्रह ‘जुस्तजू इश्क का सफर’ और डॉ. संध्या सिन्हा का भोजपुरी कहानी संग्रह ‘जिनगी के धाह जीये के चाह’ शामिल हैं. इस सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकारा ज्योत्स्ना अस्थाना ने की. पुस्तकों पर चर्चा करते हुए ‘जुस्तजू इश्क का सफर’ पर डॉ. मुदिता चंद्रा ने अपना सारगर्भित वक्तव्य प्रस्तुत किया.वहीं ‘जिनगी के धाह जीये के चाह’ पर साहित्यकार वरुण प्रभात ने विस्तृत विचार रखते हुए संग्रह की कहानियों का गहन विश्लेषण किया. प्रथम सत्र का संचालन रीना सिन्हा ने किया.
द्वितीय सत्र: बहुभाषीय कवि सम्मेलन
दूसरे सत्र में बहुभाषीय कवि सम्मेलन हुआ, जिसमें हिंदी, बज्जिका, भोजपुरी और अंग्रेजी सहित विभिन्न भाषाओं की कविताओं का पाठ किया गया. इस दौरान कवियों की रचनाओं ने श्रोताओं को खूब बांधे रखा—
–आरती श्रीवास्तव ‘विपुला’ ने छंद पकैया प्रस्तुत किया.
-डॉ. संध्या सिन्हा ने काठी का पाठ किया.
-ज्योत्स्ना अस्थाना ने उत्साहपूर्ण कविता सुनाई.
-सरिता सिंह ने बज्जिका कविता से समां बांधा.
-उपासना सिन्हा ने गीत प्रस्तुत किया.
-वसंत जमशेदपुरी ने अपनी हास्य-कविता से श्रोताओं को गुदगुदाया.
इनकी रही उपस्थिति
कवि सम्मेलन में इनके अलावा रीना सिन्हा, लक्ष्मी सिंह ‘रूबी’, केयुरी, शशांक, नंदी, मीना मुखर्जी, प्रियंका सिंह, डॉ. हीरा लाल, गुप्ता, सुदीप्ता जेठी और पारिजात भक्त ने भी अपनी कविताओं का पाठ किया. द्वितीय सत्र की अध्यक्षता अल्पना भट्टाचार्या ने की. अंत में धन्यवाद ज्ञापन वसंत जमशेदपुरी ने किया.



