
जमशेदपुर।
दुर्गा पूजा के टाटा, राची(हटिया) .चक्क्रघरपुर से प्रस्थान करने वाली कई प्रमूख ट्रेनो को रेलवे ने रद्द करने का फैसला लिया है। इसको लेकर रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दिया है।इन ट्रेनो में संबलपूर-जम्मूतवी, इस्पात एक्सप्रेस ,राउलकेला-जयनगर एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेन शामिल है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: निजी कंपनी की साइडिंग के लिए 4 दिन लोकल ट्रेनें बंद, सरयू राय ने रेल मंत्री से पूछा- आम यात्रियों से बेरुखी क्यों?
चक्रधरपुर डिवीजन में पांचवी लाईन में जोड़ने का होगा काम
दरअसल चक्रधरपुर डिवीजन अंतर्गत ऱाउलकेला सेक्शन के बंडामूंडा केबिन के पास नई बनी पांचवी रेल लाईन को बीच 5वीं लाइन की कमिश्निं है। यह कार्य 25 सितबंर से 3 अक्टुबर तक चलेगा। इसका इस मार्ग होकर चलने वाली कई ट्रेने प्रभावित होगी। उसी को लेकर रेलवे ने करीब 22 ट्रेनो को रद्द कर दिया है। इसके लिए उत्कल और भूवनेश्वर राजधानी का मार्ग बदल दिया है।
रद्द होने वाली ट्रेनं
टाटानगर से जुड़ी ट्रेनें:
1.ट्रेन संख्या 68043/44 राउरकेला-टाटानगर-राउरकेला मेमू (25.09.26 से 02.10.26 तक रद्द)।
2.ट्रेन संख्या18109/110 इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस (25.09.26 से 02.10.26 तक रद्द)।
3.ट्रेन संख्या 18601/02 टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस (25.09.26 से 02.10.26 तक रद्द)।
- ट्रेन संख्या 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस (25 सितंबर से 2 अक्टूबर) और 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस (26 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रद्द)।
हावड़ा और इस्पात एक्सप्रेस:
1.ट्रेन संख्या 22861/62 हावड़ा-कांटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस (25 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच विभिन्न तिथियों पर रद्द)।
- ट्रेन संख्या 12871/72 हावड़ा-जूनागढ़ रोड-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस (26 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच विभिन्न तिथियों पर रद्द)।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS: आदित्यपुर स्टेशन के यात्री ध्यान दें, 19 से 23 सितंबर तक स्वर्णरेखा-आसनसोल एक्सप्रेस समेत 14 लोकल ट्रेनें रद्द
राउरकेला, हटिया व अन्य मार्ग की ट्रेनें:
1.ट्रेन संख्या 68025/26 चक्रधरपुर-राउरकेला मेमू,
- 58659/60 हटिया-राउरकेला पैसेंजर
- ट्रेन संख्या 58152/51 बड़सुंआ-बीरमित्रपुर पैसेंजर (24 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच रद्द)।
- ट्रेन संख्या 18309/10 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस,
- ट्रेन संख्या 18175/76 हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस,
- ट्रेन संख्या 18051/52 बादामपहाड़-राउरकेला एक्सप्रेस।
7.ट्रेन संख्या 18105/06 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस,
8.ट्रेन संख्या 01001/02 एलटीटी मुंबई-सांतरागाछी स्पेशल सहित कई अन्य ट्रेनें भी इस दौरान अपनी निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेंगी।
राजधानी और उत्कल एक्सप्रेस का बदला गया मार्ग
वही नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण दो प्रमुख ट्रेनों को उनके निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा:
ट्रेन संख्या 20818 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस: 27 सितंबर 2026 को यात्रा प्रारंभ करने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग एनएससीबी गोमो-आद्रा-हिजली-भद्रक-कटक होकर चलेगी।
ट्रेन नबर 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस: 30 सितंबर और 1 अक्टूबर 2026 को यात्रा प्रारंभ करने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब (Ib) के रास्ते चलाई जाएगी।

