
जमशेदपुर।
आदित्यपुर, गम्हरिया, स्टेशन से यात्रा करने वाले लोकल रेल यात्रियो को 19 सितबंर से 23 सितबंर तक ट्रेन से यात्रा करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। क्योकि स्वर्णरेखा एक्सप्रेस,टाटा-आसनसोल एक्सप्रेस ,आदित्यपु-हटिया मेमू सहित 14 लोकल ट्रेनो को रेलवे ने रद्द कर दिया है। इसके लिए रेलवे अधिसूचना जारी कर दी है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS:टाटानगर में 383.78 करोड़ से बनेगा वंदे भारत कोच डिपो, रेलवे बोर्ड ने दी स्वीकृति
वीरराजपूर मे होगा रेलकार्य
रेलवे के द्वरा जारी अधिसूचना के अनुसार दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) मंडल के अंतर्गत आने वाले बीरराजपुर (BIRP) स्टेशन पर विकास कार्य किए जाएंगे। एक प्राइवेट साइडिंग (M/s MLPL) की कमीशनिंग को लेकर रेलवे ने नन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य करने का निर्णय लिया है। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार, चक्रधरपुर मंडल 20 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक 2 दिनों का प्री-एनआई (Pre-NI) कार्य करेगा। इसके बाद 22 सितंबर 2026 को मुख्य एनआई (NI) कार्य के लिए 2 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक और 4 घंटे का S&T डिसकनेक्शन लिया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के कारण कई लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द और शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।
निम्नलिखित ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से रद्द रहेगा:
1. गाड़ी संख्या 68085 टाटानगर-बरकाकाना मेमू (19 से 22 सितंबर 2026 तक)
2. गाड़ी संख्या 68086 बरकाकाना-टाटानगर मेमू (20 से 23 सितंबर 2026 तक)
3. गाड़ी संख्या 68055/68056 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू (20 से 22 सितंबर 2026 तक)
4. गाड़ी संख्या 68013/68014 खड़गपुर-टाटानगर-खड़गपुर मेमू (20 से 22 सितंबर 2026 तक)
5. गाड़ी संख्या 68023/68024 झाड़ग्राम-पुरुलिया-झाड़ग्राम मेमू (20 से 22 सितंबर 2026 तक)
6. गाड़ी संख्या 68036 हटिया-आदित्यपुर मेमू (21 सितंबर 2026 को)
7. गाड़ी संख्या 68035 आदित्यपुर-हटिया मेमू (22 सितंबर 2026 को)
8. गाड़ी संख्या 18601/18602 टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस (20 से 22 सितंबर 2026 तक)
9. गाड़ी संख्या 18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस (19 से 21 सितंबर 2026 तक)
10. गाड़ी संख्या 18019/18020 झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम एक्सप्रेस (22 सितंबर 2026 को)
READ MORE :ADITYAPUR NEWS:आदित्यपुर रेलवे स्टेशन का होगा विस्तार: 9.33 करोड़ से बिछेंगी अतिरिक्त लाइनें, भविष्य में मिलेंगी कई और नई ट्रेनें
शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट होने वाली ट्रेनें
गंतव्य से पहले रोकी जाने वाली और वहीं से खुलने वाली ट्रेनें:
गाड़ी संख्या 13301/13302 धनबाद-आदित्यपुर-धनबाद एक्सप्रेस: यह ट्रेन 20 से 22 सितंबर तक आद्रा स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट होगी। आद्रा और आदित्यपुर के बीच यह सेवा रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 13512/13511 आसनसोल-आदित्यपुर-आसनसोल एक्सप्रेस: यह ट्रेन 20 और 22 सितंबर को पुरुलिया (PRR) स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट होगी। पुरुलिया और आदित्यपुर के बीच यह सेवा रद्द रहेगी।

