
सरायकेला-खरसावां: जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग लगातार सख्त कदम उठा रहा है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी सरायकेला-खरसावां और उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार (15 सितम्बर 2026) को उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब और बीयर बरामद की है।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS:वार्ड 32 में लगा निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर, 128 मरीजों की हुई जांच व बंटी दवाइयां
खरसावां थाना क्षेत्र के तीन गांवों में हुई सघन छापेमारी
जिले में अवैध शराब के विनिर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।उत्पाद विभाग की टीम ने खरसावां थाना अंतर्गत ग्राम पचगछिया, रहारबेड़ा और नारायणडीह में विधिपूर्वक छापेमारी की।इस सघन अभियान के दौरान कुल 70 लीटर महुआ चुलाई शराब और 15.60 लीटर अवैध बीयर बरामद की गई। बरामद सभी अवैध उत्पादों को विभाग द्वारा विधिवत जब्त कर लिया गया है।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS: भगवती संघ दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का भूमि पूजन, 20वें वर्ष में भव्य आयोजन की तैयारी
2 तस्कर गिरफ्तार, उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने दी चेतावनी
छापेमारी के दौरान अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त 2 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि 1 अन्य व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के विरुद्ध ‘झारखंड उत्पाद अधिनियम’ की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार अभियुक्त की तलाश में भी लगातार छापेमारी जारी है।इस कार्रवाई को लेकर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर से कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

