
आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 32 स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार (15 सितम्बर) को एक दिवसीय निःशुल्क ‘ऑस्टियोआर्थराइटिस एवं मस्कुलोस्केलेटल स्वास्थ्य शिविर’ का सफल आयोजन किया गया। इस जनोपयोगी शिविर का विधिवत उद्घाटन वार्ड 32 की पार्षद मालती देवी द्वारा किया गया।
Read More :Adityapur news:सहारा गार्डन सिटी में गणेश पूजा की धूम, धूमधाम के साथ प्रतिमा का हुआ विसर्जन
## 128 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, मिली मुफ्त दवाइयां
इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 128 मरीजों ने पहुंचकर निःशुल्क जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवाओं का लाभ उठाया।शिविर का आयोजन जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी (सरायकेला-खरसावां) और निदेशक आयुष (झारखंड, रांची) के निर्देश पर किया गया था।शिविर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष), आदित्यपुर के स्वेता सुषमा और गो. सैफी जोहेब द्वारा मरीजों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।जांच के बाद मरीजों को उनकी आवश्यकता के अनुसार आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक औषधियों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।
Read More :ADITYAPUR NEWS: रोड नंबर 13-14 राम मंदिर नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का भूमिपूजन सम्पन्न
## जोड़ों के दर्द की जांच और योगाभ्यास पर रहा विशेष जोर
शिविर में मुख्य रूप से सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, कमर दर्द, घुटने का दर्द, जोड़ों में दर्द और मांसपेशियों में दर्द सहित ऑस्टियोआर्थराइटिस की विस्तृत जांच की गई।जांच के साथ-साथ लोगों को सर्दी-खांसी, बुखार, फोड़ा-फुंसी और अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया।लोगों के स्वास्थ्य और शारीरिक सक्रियता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से षष्ठी महतो और रामानाथ महतो द्वारा शिविर में मौजूद लोगों को विशेष योगाभ्यास भी कराया गया।

