
आदित्यपुर। रोड नंबर 31-32, रायडीह, आदित्यपुर-2 स्थित भगवती संघ श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष अपने पूजा आयोजन का 20वां वर्ष मनाने जा रही है। दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण की शुरुआत सोमवार, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर विधिवत भूमि पूजन के साथ हुई।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS: आरके फोर्जिंग के CEO शक्ति प्रसाद सेनापति ने किया योद्धा स्पोर्टिंग क्लब के गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन
मंत्रोच्चार के बीच हुआ भूमि पूजन
पंडित अभिजीत चटर्जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन संपन्न कराया। इसके बाद दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के शुभारंभ के प्रतीक स्वरूप ध्वजा फहराई गई। भूमि पूजन कार्यक्रम की अध्यक्षता पूजा समिति के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता ओम प्रकाश ने की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रेस क्लब सरायकेला-खरसावां के अध्यक्ष मनमोहन सिंह और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सुरेश धारी उपस्थित रहे।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS :न्यू डिस्को क्लब का गणेश पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खुला: एसपी ने विधि-व्यवस्था का लिया जायजा, शांति व सद्भाव की अपील
पूजा समिति के पदाधिकारी और श्रद्धालु रहे मौजूद
कार्यक्रम में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष राजू कराई एवं काजल राहा, मुख्य कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, मुख्य यजमान दिनेश सिंह (संटू), चंद्रशेखर तिवारी, अजीत सिंह, बबलू सिंह, अमित ठाकुर, उमाशंकर तिवारी, महेंद्र प्रसाद, पीयूष कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष पूजा के 20वें वर्ष को लेकर विशेष उत्साह है और पंडाल निर्माण से लेकर पूजा आयोजन तक सभी तैयारियां निर्धारित समय के अनुसार पूरी करने का प्रयास किया जाएगा।
घोड़े पर आएंगी मां दुर्गा, नौका पर होगा गमन
समिति के अनुसार इस बार मां दुर्गा का आगमन घोड़े पर होगा। 10 अक्टूबर को महालया, 11 अक्टूबर को कलश स्थापना और 21 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन मां दुर्गा का नौका पर गमन होगा। इसके साथ ही विसर्जन कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा।
अष्टमी और नवमी को होगा महाभोग वितरण
भगवती संघ दुर्गा पूजा समिति की ओर से कहा गया कि सभी धार्मिक अनुष्ठान निर्धारित समय पर संपन्न कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा। अष्टमी और नवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच महाभोग का वितरण भी किया जाएगा।
समिति ने पूजा पंडाल में आने वाले श्रद्धालुओं और आम लोगों से स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। समिति का कहना है कि पूजा आयोजन को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और भक्तिमय वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

