
सरायकेला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को सरायकेला टाउन हॉल में भाजपा की ओर से विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
नितिन नवीन और प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन सुना
कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संबोधन से हुई। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन उपस्थित लोगों ने सुना। प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा को याद करते हुए सकारात्मक पहलुओं पर प्रकाश डाला और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत 130 करोड़ लोगों का सपना है। उनके संबोधन के दौरान टाउन हॉल में मौजूद कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।
जिलाध्यक्ष ने दिलाया विकसित भारत का संकल्प
प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान ने उपस्थित जनसमूह को विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने सेवा, राष्ट्रहित और समाज के प्रति समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
विकसित भारत के संदेश के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा
संकल्प सभा के बाद ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। यात्रा का उद्देश्य विकसित भारत के विचार और सेवा, समर्पण, राष्ट्रहित एवं जनसेवा के संदेश को आम लोगों तक पहुंचाना रहा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी है। इस दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने राष्ट्रहित एवं समाज सेवा के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
READ MORE :SOUTH EASTERN RAILWAY :रेल लाइन पर हाथियों की आवाजाही से थमी ट्रेनों की रफ्तार, 11 ट्रेनें प्रभावित
भाजपा के कई प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला प्रभारी मनोज मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक एवं ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण प्रधान, सह संयोजक अनिशा सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उदय सिंहदेव, विजय महतो, सुनील श्रीवास्तव, रमेश हांसदा, जिला महामंत्री राकेश मिश्रा और भूषण मुर्मू समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा राजा सिंहदेव, बीजू दत्ता, सांसद प्रतिनिधि मनोज महतो, जिला उपाध्यक्ष अमृतेश अमर, रितिका मुखी और शम्भु मंडल, जिला मंत्री सतीश शर्मा, ललन शुक्ला और सावित्री बानरा, बद्री दरोगा, जिला मीडिया प्रभारी गुरजीत सिंह, राजकुमार सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी बिनय कंचन, ईश्वर महतो, आईटी सेल प्रभारी विष्कंठ प्रधान सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

