
जमशेदपुर।
लगातार एक सप्ताह से चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटा-झाड़सूगोड़ा रेल लाईन में हाथियों के आ जाने से इस मार्ग पर यात्री ट्रेनो के साथ मालगाड़ियो के परिचालन में काफी असर पड़ रहा है। इसका सबसे ज्यादा खामियाज़ा हावड़ा-मूबई रेल खंड के यात्रियों को करना पड़ रहा है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के जन्मोत्सव पर गीधनी स्टेशन पर रुकेंगी 8 प्रमुख ट्रेनें, स्टील एक्सप्रेस-इस्पात एक्सप्रेस भी शामिल
सोनाखान- सोगरा के बीच रेल लाईन पर आयी हाथी
रेलवे से मिलीजानकारी: अनूसरा, राउलकेला – झाड़सूगोड़ा के बीच पड़ने वाले सोनाखान-सोगरा के बीच रेल लाईन पर हाथियों को देखा गया। इस कारण 6 अक्टूबर के सूबह 6 बजे से 7 अक्टूबर के सूबह 6 बजे तक इस राजमार्ग के अप डाउन और थर्ड रेल लाईन पर ट्रेनो के परिचालन को नियत्रित किया गया । ट्रेनो की रफ्तार घटाकर 30 किलोमीटर प्रतिघंटा का काशन देकर चलाया गया।
बंडामुंडा में हाथियों को लेकर अलर्ट
इसके अलावा बंडामूडा के केबिन ए और डाउन लाईन सभी रेल लाइन में चलने वाली ट्रेन को रफ्तार में ब्रेक लगाते हुए 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलाने के लिए कासन आर्डर जारी किया गया था। यह कासन आर्डर 6 अक्टूबर के रात ग्यारह बजे से 7 अक्टूबर के सुबह सात बजे तक था।
READ MORE :INDIAN RAILWAYS: बिहार के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों की सौगात, आनंद विहार से पटना, मुजफ्फरपुर और जोगबनी की ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
आजाद हिंद सहित 11 एक्सप्रेस ट्रेन पर असर
वही इस कारण इस मार्ग होकर चलने वाली आजाद हिंद एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनो के परिचालन पर असर पड़ा, जिनमें गाड़ी संख्या 18451 हटिया-पुरी तपस्वमी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 13351 धनबाद-अलपूज्जा एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 18117 राउलकेला-गूणपूर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीताजंलि एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 18005 हावड़ा-जगदलपुरर संबलेश्वरी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12809 सीएसएमटी-हावड़ा मेल, गाड़ी संख्या 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 18404 धनबाद-भूवनेश्वर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12101 मूबई-लोकमान्य तिलक-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, और गाड़ी संख्या 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस शामिल हैं।
रेलवे प्रशासन द्वारा हाथियों और यात्रियों दोनों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं

