लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनज़र जिले की स्वर्णरेखा और खरकई नदियों समेत विभिन्न जलाशयों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। संभावित आपदा की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
READ MORE : AAJ KA RASIFAL : 27 जुलाई 2025 रविवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लूणायत ने आदित्यपुर, गम्हरिया, आरआईटी और गंजिया बराज जैसे बाढ़ संभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने जन सुरक्षा, आपदा प्रतिक्रिया और राहत व्यवस्था को लेकर कई दिशा-निर्देश दिए।
READ MORE : JAMSHEDPUR NEWS : स्लुइस गेट की विफलता से बस्तियों में घुसा पानी, सरयू राय ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
प्रमुख निर्देश इस प्रकार हैं:
तटीय और डूब क्षेत्रों में अधिकारियों को जलाशयों से पानी छोड़े जाने की आशंका को देखते हुए निरंतर निगरानी बनाए रखने को कहा गया है।
पेयजल, बिजली, नगर निकाय एवं निर्माण विभाग को जलभराव संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया है।
जलभराव या खतरे की स्थिति में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद या स्थानांतरित करने की योजना बनाने को कहा गया है।
पंचायत प्रतिनिधियों को सतर्क रहकर जनसम्पर्क और राहत कार्यों में सहयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
सूचना विभाग को माइकिंग, सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से चेतावनी और सलाह जारी करने को कहा गया है।
स्वास्थ्य विभाग को दवाओं, चिकित्सकों, एम्बुलेंस और चलंत चिकित्सा इकाइयों की व्यवस्था दुरुस्त रखने का आदेश दिया गया है।
कंट्रोल रूम को 24×7 सक्रिय रखते हुए संबंधित विभागों से समन्वय बनाए रखने को कहा गया है।
प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने, प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और नदियों या जलाशयों के समीप न जाने की अपील की है।
निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त श्री रवि प्रकाश, उप नगर आयुक्त श्रीमती पारुल सिंह, बीडीओ गम्हरिया श्री अभय द्विवेदी, सीओ श्री अरविंद वेदीया समेत कई अधिकारी मौजूद थे।




