जमशेदपुर: जमशेदपुर के ऐतिहासिक और सबसे पुराने दुर्गा पूजा आयोजनों में से एक जुगसलाई दुर्गा बाड़ी ट्रस्ट के ट्रस्टी विश्वनाथ भभई (76 वर्ष) का शनिवार सुबह निधन हो गया। वे पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल (TMH) में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
सामाजिक और धार्मिक कार्यों में रहा सक्रिय योगदान
स्वर्गीय विश्वनाथ भभई का समाज सेवा और धार्मिक आयोजनों में गहरा योगदान रहा है। उनका जुड़ाव केवल दुर्गा पूजा के संचालन तक सीमित नहीं था, बल्कि वे क्षेत्र के कई अन्य सामाजिक कार्यों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे। उनके निधन की खबर फैलते ही जुगसलाई और पूरे जमशेदपुर के सामाजिक तथा धार्मिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई।
READ MORE :DHANBAD NEWS:चक्रधरपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य: अक्टूबर में कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट
जुगसलाई पार्वती घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
शनिवार को उनका अंतिम संस्कार विधि-विधान के साथ जुगसलाई पार्वती घाट पर संपन्न हुआ। इस दौरान जुगसलाई दुर्गा बाड़ी ट्रस्ट के सभी ट्रस्टी, गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

