
धनबाद: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग (Non-Interlocking) कार्य किया जाना है। इसके चलते अक्टूबर 2026 में ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को ध्यान में रखते हुए कई लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने के साथ-साथ कुछ के मार्ग और समय में बदलाव किया है।


READ MORE :Indian Railways :गोरखपुर कैंट-उनौला रूट पर ब्लॉक: कई ट्रेनें रद्द, दर्जनों डायवर्ट
प्रमुख रद्द ट्रेनें (Cancelled Trains)
अक्टूबर महीने में विभिन्न तिथियों में निम्नलिखित ट्रेनें पूरी तरह से रद्द रहेंगी:
18309/18310 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस: संबलपुर से 6 व 8 अक्टूबर और जम्मूतवी से 9 व 11 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
18105/18106 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस: राउरकेला से 10 अक्टूबर और जयनगर से 11 अक्टूबर को नहीं चलेगी।
15027/15028 मौर्य एक्सप्रेस (गोरखपुर-हटिया): गोरखपुर से 12 अक्टूबर और हटिया से 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
READ MORE :South Eastern Railway :हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस में तकनीकी खराबी, बिश्रा में अटकी ट्रेन
मार्ग परिवर्तन और पुनर्निर्धारित ट्रेनें (Diverted & Rescheduled Trains)
राजधानी एक्सप्रेस का डायवर्जन: नई दिल्ली से भुवनेश्वर जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस (20818) दिनांक 04.10.26 और 11.10.26 को बदले हुए मार्ग (ने.सु.च.बो.जं. गोमोह – आद्रा – मेदिनीपुर – हिजली – भद्रक – कटक) के रास्ते चलाई जाएगी।
धनबाद-अल्लेपी एक्सप्रेस री-शेड्यूल: दिनांक 13.10.26 को धनबाद से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 13351 धनबाद-अल्लेपी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 120 मिनट (2 घंटे) देरी से पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
यात्रियों के लिए सलाह
प्रभावित अवधि: अक्टूबर 2026 के पहले और दूसरे सप्ताह में ट्रेनों का शेड्यूल बदला रहेगा।
मुख्य वजह: चक्रधरपुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य।
सुझाव: यात्रा पर निकलने से पहले रेलवे के एनटीईएस (NTES) ऐप या 139 नंबर पर ट्रेन की स्थिति की जांच अवश्य कर लें।


