
रांची/आदित्यपुर। पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। आदित्य साहू ने रांची स्थित ब्रजमोहन राम के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
रांची स्थित आवास पर पहुंचकर दी शुभकामनाएं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने ब्रजमोहन राम को नई संवैधानिक जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
इस दौरान भाजपा के प्रदेश मंत्री शैलेंद्र कुमार सिंह भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने ब्रजमोहन राम से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जताया आभार
भाजपा के प्रदेश मंत्री शैलेंद्र कुमार सिंह ने ब्रजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।उन्होंने ब्रजमोहन राम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

