
जमशेदपुर। अखिल भारतीय धोबी महासंघ, पूर्वी सिंहभूम की ओर से संगठन विस्तार अभियान के तहत पटमदा प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। बीडरा सांसद भवन में आयोजित बैठक में नंदा रजक को अखिल भारतीय धोबी महासंघ पटमदा प्रखंड का कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं अमूल्य रजक को प्रखंड महासचिव और निर्मल रजक को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी।
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव शारदा देवी, पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष गोपाल रजक, प्रदेश संगठन सचिव उपेंद्र रजक, कोषाध्यक्ष अरुण चौधरी, उपाध्यक्ष राहुल रजक, रविनंदन रजक और सुरेंद्र रजक की मौजूदगी में नयी कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
जितेन रजक, अंकुर रजक, जगन्नाथ रजक, चितरंजन रजक और कृष्ण पद रजक को संगठन सचिव मनोनीत किया गया। नरहरी रजक और सुनील रजक को प्रखंड उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं पुष्पा रजक को सर्वसम्मति से महिला प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी।
एक माह में संगठन विस्तार का लक्ष्य
बैठक में समाज के संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया गया। पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष गोपाल रजक ने कहा कि नयी कमेटी एक माह के भीतर पटमदा प्रखंड में संगठन को पूरी तरह मजबूत करने और इसका विस्तार करने का काम करेगी।
बैठक में अमूल्य रजक, सुभाल रजक, माधव रजक, रमेश रजक, नियति रजक, प्रतिमा रजक, अष्टमी रजक, पूर्णिमा रजक, बनेश्री रजक, मेनका रजक और आशा लता रजक समेत समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन निरंजन रजक ने किया।


