
जमशेदपुर (कदमा): उत्कल दुर्गा पूजा समिति, कदमा की ओर से रविवार (20 सितंबर) को धातकीडीह स्थित ब्लड बैंक में एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जनहित को ध्यान में रखकर आयोजित किए गए इस शिविर में युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कुल 40 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :मिथिला सांस्कृतिक परिषद के रक्तदान शिविर में 207 यूनिट रक्त संग्रह, रघुवर दास और कुणाल षाड़ंगी ने की समाज की तारीफ
मुख्य अतिथियों ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बी.के. डिंडा और संजय चौधरी उपस्थित हुए।दोनों अतिथियों ने रक्तदान कर रहे युवाओं और महिलाओं का उत्साहवर्धन किया और इस नेक पहल के लिए समिति को बधाई दी।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान मानव सेवा का एक बहुत ही महत्वपूर्ण माध्यम है, क्योंकि दान किया गया रक्त किसी भी जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है।
‘सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रही समिति’
उत्कल दुर्गा पूजा समिति के प्रेस प्रवक्ता सुकांत कुमार दास और बीरेन मोहंती ने शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।उन्होंने बताया कि समिति केवल धार्मिक आयोजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने सामाजिक दायित्वों के तहत समय-समय पर जनहित से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहती है।उन्होंने कहा कि शिविर में युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी समाज में बढ़ती जागरूकता का एक बेहद सकारात्मक संदेश है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में सहयोग करना और लोगों को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित करना है।
READ MORE :SOUTH EASTERN RAILWAY : दुर्गा पूजा से पहले रेलवे का बड़ा झटका, टाटानगर, रांची और राउरकेला की 22 ट्रेनें रद्द; देखें पूरी लिस्ट
शिविर को सफल बनाने में इनकी रही प्रमुख भूमिका
रक्तदान शिविर के दौरान समिति के अध्यक्ष महेश दास, महासचिव संजीव कुमार सामल और कोषाध्यक्ष सुमंत पात्रो पूरे समय उपस्थित रहकर व्यवस्था संभालते रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन और पूरी व्यवस्था देवी प्रसाद दास, संतोष चौधरी और रंजीत मोहंती की देखरेख में संपन्न हुई। समिति ने शिविर को सफल बनाने के लिए सभी रक्तदाताओं, अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

