
जमशेदपुर : मिथिला सांस्कृतिक परिषद, जमशेदपुर के तत्वावधान में रविवार (20 सितंबर) को गोलमुरी स्थित विद्यापति परिसर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में शहर के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 207 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वस्तिवाचन और ‘जय जय भैरवि’ भगवती वंदना के साथ हुई।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS :भारत संस्कार के ‘शिक्षा सप्ताह’ का समापन, पुरेंद्र नारायण सिंह ने बच्चों को दिया सफलता का मंत्र
रघुवर दास और कुणाल षाड़ंगी ने किया उद्घाटन
रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।उद्घाटनकर्ता के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और मुख्य अतिथि के रूप में जेएमएम प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी उपस्थित थे।विशिष्ट अतिथियों में आईएमए (IMA) के सचिव डॉ. सौरभ चौधरी, परिषद के ट्रस्टी सुरेश नारायण ठाकुर और इंद्रनाथ मिश्रा भी मौजूद रहे।संस्था के अध्यक्ष आकाश चंद्र मिश्रा और महासचिव शिव चंद्र झा ने सभी अतिथियों को मिथिला की पारंपरिक ‘पाग’ और ‘दुपट्टा’ भेंट कर सम्मानित किया।
‘जमशेदपुर जैसी रक्तदान की जागरूकता पूरे देश में नहीं’
समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि मिथिला समाज अपनी सभ्यता और संस्कृति के साथ-साथ समाज सेवा के लिए भी जाना जाता है। ऐसे आयोजन से वे लोगों की मदद करने में अहम भूमिका निभाते हैं।कुणाल षाड़ंगी ने जमशेदपुर की जनता की सराहना करते हुए कहा कि, “रक्तदान का जैसा प्रचलन और जागरूकता कोल्हान प्रमंडल और जमशेदपुर में है, वैसा देश के किसी अन्य भाग में नहीं देखा जाता।”अमरप्रीत सिंह काले ने भी आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि मिथिला भाषी लोगों में गजब की सामाजिक जागरूकता है, जिसका प्रमाण यहां रक्तदाताओं की लंबी कतारें हैं।डॉ. सौरभ चौधरी ने रक्तदान को महादान बताते हुए परिषद को हरसंभव चिकित्सा सहयोग का आश्वासन दिया।
READ MORE :Seraikela Kharsawan Durga Puja 2026:दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सख्त, रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक, सोशल मीडिया पर रहेगी नजर
संयोजकों को शॉल और पाग से किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथियों ने शिविर के संयोजकों—बिपिन झा (मानगो), अखिलेश झा (कदमा), अनिल झा (गम्हारिया) और अमितेश इस्सर (आदित्यपुर) को उनके बेहतरीन योगदान के लिए शॉल और पाग ओढ़ाकर सम्मानित किया।संस्था के पदाधिकारियों ने ब्लड बैंक और वीबीडीए (VBDA) के सभी अधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का स्वागत भाषण अध्यक्ष बिपिन झा, संचालन गोपाल चंद्र झा और धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अनिल झा ने किया।
शिविर को सफल बनाने में ललन चौधरी, हरेराम चौधरी, शंकर नाथ झा, नवीन कुमार, पंकज रॉय, रणजीत झा (बागबेड़ा), संजीव झा, बिलास झा, राजेन्द्र कर्ण, मिथिलेश झा, ब्रज कांत झा और अमित चौधरी सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।


