
जमशेदपुर (आदित्यपुर): कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के शाखा कार्यालय आदित्यपुर में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान, दिवंगत बीमित व्यक्तियों के आश्रित परिवारों को ‘आश्रित हितलाभ’ (Dependent Benefit) के तहत लाखों रुपये के एरियर का भुगतान किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक शिवेंद्र कुमार ने लाभुकों को भुगतान सौंपा और निगम द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक संजय कुमार भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
READ MORE :SOUTH EASTERN RAILWAY : दुर्गा पूजा से पहले रेलवे का बड़ा झटका, टाटानगर, रांची और राउरकेला की 22 ट्रेनें रद्द; देखें पूरी लिस्ट
इन परिवारों को मिला लाखों रुपये का आर्थिक संबल
कार्यक्रम के दौरान दिवंगत बीमित व्यक्तियों (IP) के परिवारों को उनके बकाया आश्रित हितलाभ की राशि प्रदान की गई। अधिकारियों ने परिजनों को यह भी बताया कि अब से हर महीने आश्रित हितलाभ की राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा की जाएगी।दिवंगत सिराजुद्दीन अंसारी: इनके आश्रितों को 1,56,806 रुपये की एरियर राशि का भुगतान किया गया। साथ ही, परिवार को आश्रित हितलाभ की नियमित स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।दिवंगत राजू प्रसाद: इनके आश्रितों को 2,17,333 रुपये की एरियर राशि का भुगतान किया गया। इनके परिवार को भी आश्रित हितलाभ स्वीकृत किया गया है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: निजी कंपनी की साइडिंग के लिए 4 दिन लोकल ट्रेनें बंद, सरयू राय ने रेल मंत्री से पूछा- आम यात्रियों से बेरुखी क्यों?
संकट के समय कामगारों के साथ खड़ा है ESIC
क्षेत्रीय निदेशक शिवेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि ESIC कामगारों और उनके परिवारों को संकट के समय में त्वरित आर्थिक संबल और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।उन्होंने स्पष्ट किया कि यह हितलाभ बीमित व्यक्ति के असामयिक निधन के बाद उनके परिवार को एक स्थायी आर्थिक सहारा देता है, जिससे उनके जीवन-यापन में मदद मिलती है।कार्यक्रम के अंत में, शाखा प्रबंधक संजय कुमार ने सभी लाभुकों को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी किसी भी प्रकार की सहायता और मार्गदर्शन के लिए ESIC शाखा कार्यालय आदित्यपुर हमेशा उनके लिए तत्पर है।

