Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :पूर्वी सिंहभूम जिले में बालू की अवैध तस्करी और जंगलों की कटाई पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त से की मुलाकात
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :पूर्वी सिंहभूम जिले में बालू की अवैध तस्करी और जंगलों की कटाई पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त से की मुलाकात

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 10, 2026Updated:October 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में बालू के अवैध खनन, भंडारण एवं तस्करी तथा जंगलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई को लेकर झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा एवं पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी के साथ जिला उपायुक्त से उनके कार्यालय में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और जिले में प्राकृतिक संसाधनों की हो रही लूट पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा, चाकुलिया एवं बहरागोड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्वर्णरेखा नदी से बड़े पैमाने पर बालू का अवैध खनन, भंडारण एवं तस्करी की जा रही है। वहीं, हाल ही में चाकुलिया प्रखंड के सांकाभांगा गांव के समीप जंगल में 500 से अधिक सखुआ के पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। भाजपा ने प्राकृतिक संसाधनों की इस खुलेआम लूट और जंगलों की अंधाधुंध कटाई पर वन विभाग की कार्यप्रणाली तथा निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: धनचटानी में NSS शिविर के तहत नशामुक्ति जागरूकता, नुक्कड़ नाटक से मोबाइल की लत और लैंगिक भेदभाव पर दिया संदेश

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए डॉ.दिनेशानंद गोस्वामी ने गुड़ाबांदा, चाकुलिया एवं बहरागोड़ा सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वर्णरेखा नदी से बालू के अवैध खनन और तस्करी पर चिंता जताते हुए कहा कि राज्य में बालू की अवैध लूट का खामियाजा गरीब जनता भुगत रही है, जबकि तस्करों के हौसले बुलंद हैं। पिछले सात वर्षों से बालू की समस्या के कारण आम लोगों को महंगे दामों पर बालू खरीदना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि गरीब परिवार अपने घर का निर्माण तक नहीं करा पा रहे हैं और बालू के अभाव में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना के तहत स्वीकृत कई घरों का निर्माण अधूरा पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि छोटी गाड़ियों और ट्रैक्टरों पर कार्रवाई होती है, लेकिन बड़े वाहनों के जरिए होने वाली तस्करी पर अंकुश नहीं दिखता।

डॉ. गोस्वामी ने राज्य सरकार से मांग की कि बालू की अवैध तस्करी पर तत्काल रोक लगाई जाए और गरीबों को उचित और सस्ती दरों पर बालू उपलब्ध कराने की ठोस व्यवस्था की जाए, ताकि प्रधानमंत्री आवास एवं अबुआ आवास के अधूरे निर्माण पूरे हो सकें।

वनों की अंधाधुंध कटाई पर चिंता व्यक्त करते हुए डॉ. गोस्वामी ने कहा कि झारखंड अपनी समृद्ध वन संपदा और प्राकृतिक संसाधनों के लिए जाना जाता है, लेकिन आज राज्य में जंगलों का अस्तित्व ही खतरे में पड़ता दिखाई दे रहा है। चाकुलिया प्रखंड के सांकाभांगा गांव के समीप जंगल में पिछले दिनों सखुआ के 500 से अधिक पेड़ों की कटाई का मामला बेहद गंभीर है। इतनी बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई होना वन विभाग की निगरानी व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

READ MORE :ADITYAPUR NEWS: दुर्गा पूजा से पहले पुरेंद्र नारायण सिंह ने उपायुक्त को सौंपा 11 सूत्री मांग पत्र, ट्रैफिक-पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

उन्होंने कहा कि यदि जंगलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई हो रही है, तो संबंधित विभाग अपनी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकता। यह केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का मामला नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्राकृतिक अधिकारों से भी खिलवाड़ है। सरकार और वन विभाग की उदासीनता अथवा लापरवाही की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

इस दौरान पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष रोहित सिंह परमार एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला महामंत्री राजीव सिंह भी मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा पर पुलिस अलर्ट, हाता और हल्दीपोखर के पंडालों में पहुंचे ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल, सुरक्षा में लापरवाही पर सख्त निर्देश

October 11, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: दुर्गा पूजा को लेकर सरायकेला पुलिस अलर्ट, एसपी ने अपराध समीक्षा बैठक में थाना प्रभारियों और SDPO को दिए सख्त निर्देश

October 11, 2026

RAMGARH NEWS: भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने नेमरा पहुंचकर सीएम हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

October 11, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.