Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » ADITYAPUR NEWS: दुर्गा पूजा से पहले पुरेंद्र नारायण सिंह ने उपायुक्त को सौंपा 11 सूत्री मांग पत्र, ट्रैफिक-पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
Breaking News

ADITYAPUR NEWS: दुर्गा पूजा से पहले पुरेंद्र नारायण सिंह ने उपायुक्त को सौंपा 11 सूत्री मांग पत्र, ट्रैफिक-पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 9, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

आदित्यपुर: दुर्गा पूजा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति ने प्रशासन से तैयारियां तेज करने की मांग की है। समिति के अध्यक्ष एवं आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा। इसमें निर्बाध ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग स्थलों का निर्धारण, अस्थायी दुकानों के लिए जगह चिह्नित करने, सुरक्षा, सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग की गई है।

पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा शुरू होने में महज दो दिन शेष हैं और क्षेत्र के कई बड़े पूजा पंडालों का निर्माण अंतिम चरण में है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी संबंधित विभागों को समय रहते जरूरी कदम उठाने चाहिए।

READ MORE :ADITYAPUR NEWS: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में फुटबॉल का रोमांच, नेहरू और नेताजी हाउस बने चैंपियन

शांति समिति की बैठकों के फैसलों पर अमल की मांग

पुरेंद्र ने कहा कि थाना से लेकर जिला स्तर तक शांति समिति की बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन उनमें लिए गए निर्णयों को पूजा से पहले जमीन पर उतारना जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर लंबित तैयारियां पूरी कराने का आग्रह किया।

सफाई, सड़क मरम्मत और रोशनी की व्यवस्था

समिति ने आदित्यपुर नगर निगम से पूजा शुरू होने से पहले व्यापक सफाई अभियान चलाने, पूजा पंडालों तक जाने वाली सड़कों की मरम्मत कराने और पूजा के दौरान नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग की।

वहीं, जेआरडीसीएल और जियाडा प्रशासन से टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग की बंद स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट को तत्काल दुरुस्त करने की अपील की गई। समिति ने पूजा के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति से निपटने के लिए पूर्व की तरह जनरेटर कनेक्शन की व्यवस्था करने की भी मांग रखी।

ट्रैफिक, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन पर जोर

आदित्यपुर और गम्हरिया में बड़े पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए समिति ने प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग द्वार बनाने पर जोर दिया। साथ ही पंडालों के आसपास पार्किंग स्थलों और अस्थायी दुकानों के लिए अलग-अलग स्थान चिह्नित करने की मांग की, ताकि सड़कों पर जाम की स्थिति न बने और आवागमन सुचारु रहे।

वॉच टावर, एंबुलेंस और मेडिकल टीम की मांग

समिति ने खरकई पुल के पास एमपी टावर के समीप वॉच टावर बनाने का सुझाव दिया। इसके साथ ही वहां मेडिकल टीम और एंबुलेंस की तैनाती करने तथा आदित्यपुर और गम्हरिया के स्वास्थ्य केंद्रों में 24 घंटे चिकित्सकीय दल उपलब्ध कराने की मांग की गई।

विसर्जन घाट तक पहुंचने वाले रास्तों की मरम्मत, पर्याप्त रोशनी और हाइड्रा की व्यवस्था करने का भी आग्रह किया गया। इसके अलावा भीड़भाड़ वाले पूजा पंडालों में दमकल की तैनाती और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग रखी गई।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: एक हीरा, एक त्याग और हजारों उम्मीदें—लेडी मेहरबाई टाटा की कहानी आज भी करती है प्रेरित

रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने की अपील

दुर्गा पूजा के दौरान चोरी और अन्य अप्रिय घटनाओं पर रोक लगाने के लिए समिति ने आदित्यपुर, गम्हरिया और आरआईटी थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की। पुरेंद्र नारायण सिंह ने उपायुक्त कार्यालय को ज्ञापन सौंपने के साथ सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक से भी मिलकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांतिपूर्ण पूजा आयोजन के लिए त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया।

प्रतिनिधिमंडल में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावा सोनू पासवान शामिल थे।

मुख्य मांगें: निर्बाध ट्रैफिक, पार्किंग स्थल, दुकानों के लिए निर्धारित स्थान, सड़क मरम्मत, सफाई, स्ट्रीट लाइट, भीड़ प्रबंधन, वॉच टावर, मेडिकल टीम, एंबुलेंस, विसर्जन घाट की व्यवस्था, दमकल और रात्रि पुलिस गश्ती।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं, मंईयां सम्मान योजना के भुगतान से लेकर दुर्गा पूजा की व्यवस्था तक पर दिए निर्देश

October 9, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में हेल्थकेयर और AI पर 5 दिवसीय FDP शुरू, मेडिकल इमेजिंग और मशीन लर्निंग पर होगा प्रशिक्षण

October 9, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :जीएसटी काउंसिल के प्रस्ताव नियमों का पालन आसान बनाने और कानूनी विवाद कम करने के लिए – एससीसीई

October 9, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.