जमशेदपुर। टेल्को थाना शांति समिति के सदस्यों ने टेल्को थाना में पदस्थापित नए थाना प्रभारी रमेश प्रसाद का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें पुष्प गुच्छ और उपवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
रमेश प्रसाद इससे पहले जादूगोड़ा में सर्किल इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत थे। टेल्को थाना प्रभारी के रूप में पदभार संभालने पर शांति समिति के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपेक्षा जताई।
प्रशांत कुमार को दी गई भावपूर्ण विदाई
कार्यक्रम के दौरान पूर्व थाना प्रभारी एवं वरीय पुलिस निरीक्षक प्रशांत कुमार को भी भावपूर्ण विदाई दी गई। समिति के सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र और पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर सदस्यों ने प्रशांत कुमार के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संवाद, सहमति और सहयोग के माध्यम से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर
शांति समिति के सदस्यों ने नए थाना प्रभारी रमेश प्रसाद को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे भी क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए जनता के साथ मिलकर कार्य करेंगे।सदस्यों ने यह भी कहा कि पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय से ही समाज में कानून व्यवस्था मजबूत रहती है।
READ MORE :Jamshedpur News : शहर में पार्किंग व्यवस्था सुधारने पर जोर, साकची–बिष्टुपुर में नए पार्किंग जोन बनाने की तैयारी
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर केंद्रीय शांति समिति की ओर से नंदलाल सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय, प्रदीप कुमार दास, डीडी त्रिपाठी, श्रीमती कल्याणी शरण, आमीर सोहेल, आमिर अली अंसारी, ओम प्रकाश सिंह, आलम ताज, उपेंद्र तिवारी, लैला तिवारी, अजय सिंह, अभय सिंह, संजय तिवारी, शहीद परवेज, रितेश शरण, अभय मैथी, जीतू सिंह, विकास सिंह और रजत कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सभी ने मिलकर नए थाना प्रभारी का स्वागत किया और पूर्व प्रभारी को उनके सफल कार्यकाल के लिए धन्यवाद दिया। 



