Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News : शहर में पार्किंग व्यवस्था सुधारने पर जोर, साकची–बिष्टुपुर में नए पार्किंग जोन बनाने की तैयारी
Breaking News

Jamshedpur News : शहर में पार्किंग व्यवस्था सुधारने पर जोर, साकची–बिष्टुपुर में नए पार्किंग जोन बनाने की तैयारी

BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 6, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के कार्यालय में उप नगर आयुक्त की अध्यक्षता में नगरपालिका तकनीकी मार्ग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पार्किंग प्रबंधन को बेहतर करने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।अधिकारियों ने शहर में बढ़ती वाहनों की संख्या को देखते हुए पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

READ MORE :Jamshedpur News :पावर डिस्कॉम्स ने लाइनमैन दिवस मनाया,टाटा स्टील और TSUISL ने 82 पावर कर्मियों को किया सम्मानित

प्रमुख बाजार क्षेत्रों में नए पार्किंग स्पेस की योजना

बैठक के दौरान शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में नए पार्किंग स्पेस विकसित करने पर विशेष चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि उपलब्ध स्थानों की पहचान कर वहां पार्किंग सुविधाओं का विस्तार किया जाए।इसके साथ ही मौजूदा पार्किंग स्थलों के सुदृढ़ीकरण (Enhancement) और बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। वर्तमान में कार्यरत पार्किंग संवेदकों को यह भी कहा गया कि पार्किंग कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य रूप से लागू किया जाए।

साकची और बिष्टुपुर में नए पार्किंग जोन की संभावना

बैठक में विशेष रूप से साकची और बिष्टुपुर जैसे व्यस्त बाजार क्षेत्रों में नए पार्किंग जोन विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा की गई।इस पहल का उद्देश्य इन क्षेत्रों में वाहनों के दबाव को कम करना और बाजार इलाकों में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है।

READ MORE :Jamshedpur News :जेईई मेन-2026 (जनवरी) में नारायणा जमशेदपुर के छात्रों को ‘विद्या प्रतिभा सम्मान’

नो-पार्किंग जोन का होगा स्पष्ट सीमांकन

अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शहर की प्रमुख सड़कों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नो-पार्किंग जोन का स्पष्ट सीमांकन (Demarcation) किया जाए। इससे सड़कों पर अनावश्यक पार्किंग के कारण होने वाली ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।

वेंडिंग जोन विकसित करने पर भी जोर

बैठक में सड़क किनारे अनियमित वेंडिंग को व्यवस्थित करने के लिए नए वेंडिंग जोन विकसित करने पर भी बल दिया गया। इससे फुटपाथ और सड़कों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा तथा यातायात प्रभावित नहीं होगा।

पार्किंग क्षमता और वाहनों की संख्या का होगा आकलन

उप नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर में उपलब्ध पार्किंग क्षमता और पंजीकृत वाहनों की संख्या का आकलन किया जाए। इससे भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बेहतर पार्किंग अवसंरचना विकसित करने की योजना बनाई जा सकेगी।

साथ ही उन्होंने शहर के नागरिकों और व्यवसायियों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों के सामने सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखें, अन्यथा प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) टीम द्वारा कार्रवाई की जा सकती है।

विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में ट्रैफिक पुलिस, टाटा स्टील, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, अग्निशमन विभाग के प्रतिनिधियों के साथ-साथ विशेष पदाधिकारी, लेखा पदाधिकारी, सिटी मैनेजर और अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: आर वी एस अकादमी के 25 साल बेमिसाल, रजत जयंती समारोह में उमड़ा जनसैलाब

April 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: साकची के आमबागान में ‘फन वर्ल्ड डिजनीलैंड’ का आगाज़, जलपरी शो और रेंजर झूले होंगे मुख्य आकर्षण

April 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त ने तीन आश्रितों को सौंपे नियुक्ति पत्र, अनुकंपा के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

April 24, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.