Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: NEET Re-Exam के लिए टाटानगर-राउरकेला स्पेशल ट्रेन शुरू, केंद्रों के बाहर लागू हुई धारा 163; घर से निकलने से पहले पढ़ें गाइडलाइंस
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: NEET Re-Exam के लिए टाटानगर-राउरकेला स्पेशल ट्रेन शुरू, केंद्रों के बाहर लागू हुई धारा 163; घर से निकलने से पहले पढ़ें गाइडलाइंस

JAMSHEDPUR NEWS: 21 जून को होने वाली NEET-UG पुनर्परीक्षा के लिए टाटानगर-राउरकेला स्पेशल ट्रेन शुरू। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में BNSS की धारा 163 लागू। पढ़ें NTA और प्रशासन की सख्त गाइडलाइंस।
BJNN DeskBy BJNN DeskJune 21, 2026Updated:June 21, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर (Jamshedpur): नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा रविवार (21 जून) को आयोजित होने वाली ‘नीट-यूजी पुनर्परीक्षा’ (NEET-UG Re-Exam) को लेकर जमशेदपुर में रेलवे और धालभूम अनुमंडल प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। परीक्षार्थियों की सहूलियत और परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए दो बड़े फैसले लिए गए हैं— पहला, छात्रों के लिए ‘टाटानगर-राउरकेला स्पेशल ट्रेन’ का संचालन, और दूसरा, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 (पुरानी धारा 144) का कड़ाई से लागू होना।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: नेक्स्ट जेन एनआईटी (NGen NIT) डाकघर परिसर में उत्साह के साथ मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, छात्रों और डाक कर्मियों ने ली स्वस्थ जीवन की शपथ

19 स्टेशनों पर रुकेगी ‘नीट स्पेशल ट्रेन’

टाटानगर के क्षेत्रीय प्रबंधक समीर गौरव ने बताया कि छात्रों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए ट्रेन संख्या 08144 (राउरकेला-टाटानगर स्पेशल) रविवार सुबह 05:10 बजे राउरकेला से खुलेगी और सुबह 09:20 बजे टाटानगर पहुंचेगी। छोटे कस्बों और ग्रामीण इलाकों के छात्रों की सुविधा के लिए इसे अप और डाउन में 19 स्टेशनों व हॉल्ट पर ठहराव दिया गया है। इसके अलावा, ‘टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस (18113)’ और ‘टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस (18109)’ में एक-एक अतिरिक्त कोच जोड़ा गया है, ताकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र जाने वाले छात्रों को कंफर्म सीट मिल सके।

स्टेशन पर ‘स्पेशल हेल्प डेस्क’, आउटर पर नहीं रुकेंगी ट्रेनें

टाटानगर स्टेशन के पूछताछ केंद्र के पास छात्रों के लिए एक ‘स्पेशल हेल्प डेस्क’ बनाया गया है। यहां तैनात रेलवे स्टाफ छात्रों को उनके सेंटर तक जाने का सही रास्ता, ऑटो स्टैंड की जानकारी और ट्रेनों का लाइव रनिंग स्टेटस बताएंगे। रेलवे की स्पेशल मॉनिटरिंग टीम को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि रविवार सुबह कोई भी ट्रेन ‘आउटर सिग्नल’ पर बेवजह न रोकी जाए। रेलवे ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे ट्रेन खुलने के निर्धारित समय से 30 मिनट पहले स्टेशन पहुंच जाएं।

केंद्रों के बाहर धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर फोर्स

कदाचार और पेपर लीक जैसी अफवाहों को रोकने के लिए धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी अर्नव मिश्रा ने परीक्षा के दौरान बीएनएसएस (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी है। परीक्षा दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक (दिव्यांगों के लिए 06:15 बजे तक) होगी। यह निषेधाज्ञा 20 जून की रात 10:00 बजे से 21 जून की रात 09:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: नीट 2026 के छात्रों के लिए बड़ी राहत, राउरकेला-टाटानगर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

इन सख्त नियमों का करना होगा पालन:

  • नो गैजेट्स: परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध है।

  • भीड़ पर पाबंदी: केंद्र के 200 मीटर के परिधि में 5 या उससे अधिक लोगों के एक साथ जमा होने पर सख्त रोक रहेगी।

  • नकल सामग्री पर एफआईआर: किसी भी छात्र के पास पर्चे, किताबें या संदिग्ध नोट्स पाए जाने पर तुरंत एफआईआर दर्ज की जाएगी।

  • शोर-शराबा बंद: परीक्षा केंद्रों के आसपास लाउडस्पीकर बजाने और पटाखे फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध होगा।

प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि इन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

GAMHARIA NEWS:योगा एक दिन का नहीं, प्रतिदिन का अभ्यास हो – नीलकमल दास

June 21, 2026

CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने किया योगाभ्यास, ‘वीर पोतो हो सभागार’ में गूंजा निरोग जीवन का मंत्र

June 21, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर प्रधान डाकघर में ‘योग संगम’ का भव्य आयोजन, शत-प्रतिशत कर्मचारियों ने लिया दैनिक जीवन में योग अपनाने का संकल्प

June 21, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.