Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :सूर्यधाम सिदगोड़ा में राम मंदिर के छठवीं वर्षगांठ पर राममय हुआ सिदगोड़ा, 51 सौ दीपक की आभा से जगमग हुआ सूर्य मंदिर, आतिशबाजी, महाभंडारा के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान का हुआ समापन
Breaking News

Jamshedpur News :सूर्यधाम सिदगोड़ा में राम मंदिर के छठवीं वर्षगांठ पर राममय हुआ सिदगोड़ा, 51 सौ दीपक की आभा से जगमग हुआ सूर्य मंदिर, आतिशबाजी, महाभंडारा के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान का हुआ समापन

सूर्यधाम सिदगोड़ा
BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 1, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

दिन भर श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता, आतिशबाजी, विधुत एवं पुष्प सज्जा रही आकर्षण का केंद्र

जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में बने भव्य श्रीराम मंदिर की छठवीं वर्षगांठ पूरे उत्साह, भक्तिभाव एवं श्रद्धापूर्वक मनाई गई। शनिवार को श्रीराम मंदिर के वर्षगांठ पर सुंदरकांड का संपूर्ण पाठ हुआ। इससे पहले, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राम दरबार की विधि-विधान से पूजा की गयी। पूजन में पूर्व मुख्यमंत्री सह सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास शामिल हुए। सुंदरकांड के पश्चात सामूहिक महाआरती की गई। जैसे-जैसे शाम ढलती गई वैसे-वैसे दीपक भी सुनहली रंगत के साथ जगमगा उठे। एक पल को ऐसा लगा कि जैसे दीपावली का उत्सव सूर्य मंदिर परिसर में उतर आया हो। पूर्व सीएम रघुवर दास ने राम मंदिर में दीपक जलाया और धीरे धीरे दीपों की सुंदर कतार सज गयी। इस विशेष अवसर पर महिलाओं ने कई रंगोली बनाकर जय श्री राम नाम के दीपक सजाए। पूरे दिन मंदिर परिसर में दर्शन को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। संध्याकाल में आयोजित महाआरती में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भक्तों के संग आरती की और शहरवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

READ MORE :Jamshedpur News :मानगो में सुधा गुप्ता की ऐतिहासिक जीत पर निकली भव्य आभार यात्रा, हजारों समर्थकों की भागीदारी

विशाल महाभण्डारा के साथ हुआ चार दिवसीय अनुष्ठान का हुआ समापन, 5 हजार से अधिक भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण

सिदगोड़ा सूर्यधाम में श्री शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा, गरुड़ स्तंभ स्थापना एवं श्रीराम मंदिर स्थापना के छठें वर्षगांठ के अवसर पर चार दिवसीय अनुष्ठान शनिवार को विशाल महाभण्डारा के साथ समापन हुआ। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुरुष एवं महिलाओं के लिए मंदिर कमिटी ने अलग-अलग स्थानों की व्यवस्था की थी। संध्या 6 बजे से लेकर देर रात तक चले भंडारे में 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री सह मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने कहा कि भारत हमेशा से धर्मपरायण राष्ट्र रहा है। जमशेदपुर की जनता की आस्था और भक्ति भावना अद्वितीय एवं अनुकरणीय है। लौहनगरी के श्रद्धालुओं के सहयोग और भक्तिभाव ने सूर्यधाम को आज आस्था, विश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक बना दिया है। उन्होंने आयोजन की सफलता में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि श्री शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा, गरुड़ स्तंभ स्थापना और श्रीराम मंदिर की वर्षगांठ जैसे पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि समाज में धार्मिक चेतना और सांस्कृतिक जागरण निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, समिति सदस्यों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी जनसहभागिता बनाए रखने की अपील की।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :रांगामाटिया में फुटबॉल का रोमांच, लोकल हंटर ने मारी बाज़ी, विधायक संजीव सरदार ने किया पुरस्कृत,32 टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला, तुईबासा एफसी रही उपविजेता

सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि चार दिवसीय आयोजन की भव्यता रामभक्तों के प्रयास से संभव हो पाई। उन्होंने चार दिवसीय अनुष्ठान में भाग लेने और सहयोग करने वाले आस्थावान श्रद्धालुओं के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।
सूर्य मंदिर समिति अपने धार्मिक दायित्व के साथ सामाजिक दायित्व के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री सह सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी, अमरजीत सिंह राजा, मान्तु बनर्जी, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, बंटी अग्रवाल, प्रेम झा, कंचन दत्ता, प्रमोद मिश्रा, मिथिलेश सिंह यादव, गुंजन यादव, राकेश सिंह, पवन अग्रवाल, कमलेश सिंह, टुनटुन सिंह, विष्णु कैवर्तो, कल्याणी शरण, बोलटू सरकार, अमित अग्रवाल, विकास शर्मा, कुमार अभिषेक, बापन बनर्जी, पप्पू उपाध्याय, युवराज़ सिंह, रितेश झा, रंजीत सिंह, संतोष ठाकुर, बिमला साहू, सुधा यादव, संजना साहू, रूपा देवी, प्रमिला साहू, उर्मिला दास, मधु तांती, प्रभा देवी, सरस्वती देवी, सुनीता कुमारी, रीना तिवारी, रॉकी सिंह, साकेत गौतम, कर्फ्यू पोद्दार, सतीश सिंह समेत अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur NEWS: खेल के साथ पढ़ाई में भी चैंपियन निकले अनमोल सिंह, 10वीं में 94% अंक लाकर पेश की मिसाल; अमेरिका से पहुंचे चाचा गदगद

May 1, 2026

AAJ KA RASIFAL:01 मई 2026 शुक्रवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पांडेय की जुबानी

May 1, 2026

Jamshedpur NEWS: शांभवी तिवारी बनीं ISC नेशनल टॉपर, टाटा जू में लगे कूलर और जनगणना की तैयारी शुरू; पढ़ें शहर की 5 बड़ी खबरें

May 1, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.