जमशेदपुर। प्रीमियम दरवाजों और खिड़कियों के लिए भारत के अग्रणी ब्रांड फेनेस्टा ने जमशेदपुर में अपने दूसरे शोरूम के उद्घाटन के साथ झारखंड में अपनी उपस्थिति को और सशक्त बना लिया है। यह राज्य में कंपनी का सातवां शोरूम है। विद्या प्लाइवुड हाउस प्रा. लिमिटेड द्वारा संचालित यह नया शोरूम 217 एन, दिहीबारी एरिया, हेम सिंह बागान, हावड़ा ब्रिज के पास, हीरा सिंह बागान, साकची, जमशेदपुर, झारखंड-831001 में स्थित है। यह शोरूम रिहायशी एवं कमर्शियल बाजारों में विश्वस्तरीय फेनेस्ट्रेशन समाधान उपलब्ध कराने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। लॉन्च के अवसर पर फेनेस्टा के बिजनेस हेड साकेत जैन ने कहा कि जमशेदपुर रेजिडेंशियल और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के चलते औद्योगिक केंद्र से आधुनिक हब के रूप में तेजी से उभर रहा है। विद्या प्लाइवुड हाउस प्रा. लिमिटेड के साथ साझेदारी में दूसरा शोरूम खोलना राज्य में कंपनी की पकड़ मजबूत करने और उपभोक्ताओं तथा उद्योग जगत के हितधारकों से सीधा जुड़ाव बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह शोरूम ग्राहकों को प्रोडक्ट रेंज का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करेगा, जिससे वे अपने घरों और कमर्शियल स्पेस के लिए बेहतर निर्णय ले सकेंगे। मालूम हो कि इस लॉन्च के साथ फेनेस्टा उत्तर भारत में अपनी उपस्थिति विस्तार के लक्ष्य के और करीब पहुंच गया है। कंपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता, नवाचार और उपभोक्ता-उन्मुख सेवाओं को सुलभ बनाने के अपने वादे पर कायम है। जमशेदपुर शोरूम आधुनिक इंजीनियरिंग, आकर्षक डिजाइन और बेहतरीन प्रदर्शन पर कंपनी के फोकस को प्रदर्शित करता है।



