Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: SSP डॉ. एहतशाम वकारिब ने कहा- जल्द लागू होगा ऑटोमैटिक चालान सिस्टम, डोबो में बनेगा पुलिस पिकेट
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: SSP डॉ. एहतशाम वकारिब ने कहा- जल्द लागू होगा ऑटोमैटिक चालान सिस्टम, डोबो में बनेगा पुलिस पिकेट

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 23, 2026Updated:September 23, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: शहर की यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए जल्द ही ऑटोमैटिक चालान सिस्टम लागू किया जाएगा। इसको लेकर विभागीय स्तर पर पत्राचार भी किया जा चुका है। यह जानकारी जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. एहतशाम वकारिब ने बुधवार को बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सभागार में चैम्बर सदस्यों के साथ हुई बैठक में दी।

READ MORE :Jamshedpur news:टाटा स्टील कलर्स कर्मचारियों का बोनस समझौता, 18% बोनस पर बनी सहमति

डोबो में नया पुलिस पिकेट और गोलचक्करों पर लगेंगे साइनेज

चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया की अगुवाई में हुई बैठक में शहर की कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। SSP डॉ. एहतशाम वकारिब ने बताया कि शहर में दो नए पुलिस पिकेट बनाए जाएंगे। इनमें से एक पिकेट डोबो पुल के पास बनाया जाएगा।

इसके अलावा शहर के प्रमुख गोलचक्करों पर उचित और स्पष्ट साइनेज लगाने के प्रस्ताव पर भी काम शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य वाहन चालकों को मार्ग और ट्रैफिक व्यवस्था से संबंधित जानकारी आसानी से उपलब्ध कराना है।

स्कूल ट्रैफिक और भारी वाहनों के दबाव पर चर्चा

बैठक में शहर के करीब 10 प्रमुख ट्रैफिक बिंदुओं पर चर्चा की गई। इनमें स्कूल खुलने और छुट्टी के समय होने वाले ट्रैफिक जाम को प्रमुख समस्या के रूप में उठाया गया।

चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि जमशेदपुर में बाईपास सड़क नहीं होने के कारण भारी वाहन और टाटा स्टील प्लांट से जुड़ा ट्रैफिक शहर के बीच से होकर गुजरता है। इससे कई इलाकों में नो-एंट्री और जाम की समस्या उत्पन्न होती है।

स्कूल के समय गोलचक्करों पर लगने वाले जाम से राहत के लिए संबंधित स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग भी रखी गई। इस पर SSP ने सकारात्मक आश्वासन दिया।

डायल 112 का रिस्पॉन्स टाइम करीब 8 मिनट

SSP डॉ. एहतशाम वकारिब ने बैठक में डायल 112 की कार्यप्रणाली की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि डायल 112 के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों पर पुलिस का औसत रिस्पॉन्स टाइम करीब 8 मिनट है। शिकायतों और पुलिस कार्रवाई का डिजिटल रिकॉर्ड भी रखा जा रहा है।

दुर्गापूजा की सुरक्षा को लेकर भी तैयारी

आगामी दुर्गापूजा को देखते हुए शहर में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। SSP ने शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में पूजा आयोजन संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियों की जानकारी दी।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: MGM थाना क्षेत्र में 510 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल जब्त

पुलिस को चैंबर के CSR सहयोग का मिलेगा लाभ

SSP ने कहा कि शहर की व्यवस्था को बेहतर बनाने में पुलिस प्रशासन और व्यापारिक संगठनों के बीच सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि शहर की आवश्यक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए चैम्बर के सदस्यों और उनके CSR सहयोग का उपयोग किया जाएगा।

बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और शहर में पुलिस की निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने से जुड़े विभिन्न सुझावों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

अंत में चैम्बर सदस्यों एवं व्यवसायियों ने शहर की विभिन्न समस्याओं से संबंधित सवाल एवं सुझाव रखे, जिनका वरीय पुलिस अधीक्षक ने जवाब दिया। चैम्बर ने कहा कि शहर की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग एवं संवाद की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।

कार्यक्रम में अध्यक्ष मानव केडिया, मानद महासचिव पुनीत कांवटिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, हर्ष बाकरेवाल, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया, पूर्व अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, विपिन अडेसरा, मनोज गोयल, चन्द्रकांत जटाकिया, मुकेश शर्मा, सतीश सिंह, संजय मिश्रा, अरूण अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, पवन शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में व्यवसायी उद्यमी एवं चैम्बर सदस्य उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: मदन मोहन पब्लिक स्कूल को CBSE से 10वीं तक की मान्यता, 2200 छात्रों को मिलेगा लाभ

September 23, 2026

ADITYAPUR NEWS: दिनकर जयंती समारोह में उठी राष्ट्रकवि को भारत रत्न देने की मांग, विश्वविद्यालय के नामकरण का प्रस्ताव

September 23, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: एथलीट प्रिंस कुमार ने जीते दो पदक, 400 मीटर दौड़ में झारखंड को दिलाया स्वर्ण

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.