
जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर के श्री श्याम दरबार के मुख्य द्वार पर बनने वाले बहुप्रतीक्षित तोरण द्वार के निर्माण कार्य का शिलान्यास मंगलवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने किया। उन्होंने नारियल फोड़कर एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर तोरण द्वार निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सरयू राय ने कहा कि तोरण द्वार निर्माण की पहल मारवाड़ी समाज और गुजराती समाज द्वारा संयुक्त रूप से की गई जो अनुकरणीय है।
READ MORE :Jamshedpur News :अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग दिवस पर खिलाड़ियों और कोचों का होगा सम्मान, तैयारियां पूरी


भव्य तोरण द्वार से बढ़ेगी मंदिर की सुंदरता
कार्यक्रम में उपस्थित श्याम प्रेमियों ने तोरण द्वार निर्माण को श्री श्याम भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण एवं स्वागतयोग्य पहल बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। भक्तों ने कहा कि भव्य तोरण द्वार श्री श्याम दरबार की सुंदरता में चार चांद लगाएगा तथा मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। उपस्थित लोगों ने श्री श्याम प्रभु के जयकारे लगाए और इस शुभ कार्य के लिए प्रसन्नता व्यक्त की।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :सोनारी में दो महीने से गैस रिसाव, दहशत में लोग
बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
इस अवसर पर बाबूलाल सोनथालिया, पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष मुकेश मित्तल, सुरेश आगीवाल, अशोक गोयल, आकाश शाह, कुंज बिहारी नागेलिया, श्याम सुंदर नागेलिया, महावीर नागेलिया, अरुण बांकरवाल, मनोज चेटानी, राकेश अग्रवाल, लाला मूनका, अंकुश जैनपुरिया, सुशील रामरैका, अशोक संघी, किशन संघी, मुकेश अग्रवाल, अशोक नरैड़ी, प्रभाष मूनका, पंकज अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता एवं सत्यनारायण नरैड़ी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।



