
अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग दिवस पर खिलाड़ियों और कोचों का होगा सम्मान
झारखंड स्टेट बॉक्सिंग एसोसिएशन का होगा जमशेदपुर में भव्य समारोह
जमशेदपुर.


इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन और अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) के तत्वावधान में, झारखंड स्टेट बॉक्सिंग एसोसिएशन इस वर्ष ‘अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग दिवस’ को एक खास अंदाज में मनाने जा रहा है. इस अवसर पर आगामी 27 अगस्त 2026 को जमशेदपुर के भालूबासा स्थित ‘मिस्टी इन’ होटल में एक भव्य ‘सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जाएगा.
READ MORE :ADITYAPUR NEWS :सावन की अंतिम सोमवारी पर महाकाल मंदिर में उमड़े शिवभक्त, हुआ भव्य जलाभिषेक और महाभोग
कोच, रेफरी और बॉक्सर्स होंगे सम्मानित
यह समारोह बॉक्सिंग खेल से जुड़े उन तमाम लोगों को समर्पित है, जो पर्दे के पीछे और रिंग के अंदर इस खेल को ऊंचाइयों तक ले जाने में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं. झारखंड स्टेट बाॅक्सिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष अरुणा मिश्रा ने कार्यक्रम के विषय में बताया कि इस समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कोच, रेफरी और बॉक्सर्स को सम्मानित किया जाएगा. यह सम्मान समारोह इन खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उनके प्रति आभार व्यक्त करने का एक प्रयास है.
आयोजन स्थल और विशेष जानकारी
समारोह का आयोजन मिस्टी इन होटल, भालूबासा में किया जाएगा. एसोसिएशन की अध्यक्ष, अरुणा मिश्रा ने इस अवसर पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और सभी संबंधित जनों को इस गरिमामयी कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए निवेदन किया है.
यह आयोजन क्षेत्र में बॉक्सिंग के प्रति उत्साह बढ़ाने और खेल बिरादरी को एकजुट करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.


